अब्बाजान के नक्शे कदम पे चलकर बेटे ने असल पहचान छिपा कर दिया धोखा।

हालांकि लव जिहाद की दिन-रात खबरें आती रहती हैं ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन किसी ना किसी अखबार में अथवा किसी न्यूज़ चैनल पर हो रहे लव जिहाद की खबरें ना आती हों, परंतु हिंदुओं की लड़कियां है कि संभलने का नाम नहीं ले रही हैं। ना जाने ऐसा कौन सा कारण है कि हिंदुओं की लड़कियां अक्सर प्रेम जाल में फंसती ही जा रही हैं, जिसका परिणाम अक्सर बहुत भयानक ही रहता है। इस निरंतर हो रहे लव जिहाद की कड़ी में फिर से एक मामला हुआ है गुजरात में।

मोहम्मद मलिक

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत शहर में रहने वाले 21 साल के मोहम्मद मलिक नाम के एक व्यक्ति ने एक हिंदू लड़की से जान पहचान बढ़ाई जो बाद में प्रेम में बदल गई इसी प्रेम के चलते वह लड़की को अपने साथ भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने उन दोनों को जल्दी पकड़ भी लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत शहर के पूणागाम के नारायण नगर में रहने वाला मोहम्मद मलिक 21 अक्टूबर 2021 को एक 17 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की को अपने साथ भगा कर ले गया। पता चला है कि इन दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुई थी जो मित्रता में बदल गई, और फिर प्रेम भी हो गया, जिसके बाद यह घटना घटी है।

जबरन नमाज पढ़वाई

पुलिस के अनुसार इन दोनों को गुजरात के ही कर्जण शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के गायब होने पर उसके परिजनों ने पूणागाम थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद मलिक ने नाबालिग लड़की से जबरन नमाज पडवाई और उसके ऊपर इस्लाम अपनाने का भी दबाव डाला। यह भी बताया गया है कि इंकार करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की, और इसके साथ ही उसने लड़की का यौन शोषण भी किया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने भी एक हिंदू महिला से शादी की थी तथा उसके सभी भाई-बहन इस्लाम का पालन कर रहे हैं।

उसने ये भी माना कि उसने अपनी असल पहचान छुपाकर लड़की से अपना नाम राहुल बता कर मित्रता की थी, और लड़की को विश्वास में लेने के लिए उसने अपनी कलाई पर राहुल नाम भी गुदवा लिया था।

अधिक से अधिक शेयर करें

इस बारे में पुलिस का कहना है की मिली शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपि पर एंटी लव जिहाद एक्ट, अपहरण, बलात्कार और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के अपराध में केस दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। अब आगे इस मामले पर कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

Son did what Abba did, police caught Bahrupiya Mohammad Malik, who ran away minor Hindu girl

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *