पता भी है कि परिणाम क्या होगा फिर भी जान बूझ कर शिकार बन रही हैं हिन्दू लड़कियां।

बिहार: अब इस प्रदेश के पूर्णिया जिले में एक लड़की लव जिहाद की शिकार बन गयी है।गत 2 नवंबर को हुए इस कथित लव जिहाद के इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप में मचा हुआ है। पीड़ित लड़की ने अपने पिता को फोन कर के अपनी जान बचाने को कहा है। लड़की ने अपने पिता को किए फोन में कहा कि उसे नहीं पता है कि वह कहाँ है। पीड़िता कसबा कॉलेज की छात्रा है,और क्लास के बाद घर लौटते वक्त वह अचानक से गायब हो गई। इस के बाद पता चला कि मोहम्मद शकील और मोहम्मद अफसर आलम ने उसका अपहरण कर लिया है।

संदिग्ध परिस्थिती में

इस मामले में पीड़िता के पिता महेंन्द्र यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, परन्तु अभी तक लड़की का कुछ भी अता पता नहीं चल पाया है। तब युवती के पिता ने जिले के पुलिस अधीक्षक से शुक्रवार को मिलकर न्याय देने का निवेदन किया। एसपी को दिए अपने आवेदन में पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी कसबा कॉलेज में पड़ती है। 2 नवंबर को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी, परन्तु लौटते समय वह संदिग्ध परिस्थिती में गेरुआ चौक से गायब हो गई।

कानून व्यवस्था पर सवाल

पता चला है कि पीड़ित लड़की ने फोन करके अपने पिता को कहा की – मुझे बचा लो पापा। मैं कहाँ हूँ, मुझे पता नहीं है। लड़की के पिता के अनुसार इसके बाद लड़की का फोन कट गया। लड़की ने किसी तरह अपहरणकर्ताओं से छुपकर अपने पिता को फोन किया था। अपहरण के 5 दिन बितने के बाद भी पीड़िता का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना को लेकर इलाके के लोग पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को SP को आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामद करने का निवेदन किया था।

जबरन भगा ले गया है

अपनी बेटी के अचानक गायब होने से लड़की का परिवार परेशान हो गया, तथा परिवार ने अपने स्तर पे उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि कसबा संत नगर वार्ड नंबर 2 का निवासी मोहम्मद शकील और मोहम्मद अपसार आलम उर्फ छोटू उनकी बेटी को जबरन भगा ले गया है। जिसके बाद कसबा थाना में लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपि मोहम्मद शकील अक्सर पीड़िता के गाँव में जाता था। और उसे पीड़िता के घर के आसपास घूमते देखा गया था।

लव जिहाद

जब गाँव के लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। पुछताछ के दौरान शकील ने अपना नाम सोनू और पिता का नाम भोला साह बताया था तथा अपना गाँव कसबा बताया था। इस घटना के बाद से लोग इसे लव जिहाद के रूप में देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि आरोपि ने अपनी असल पहचान छुपाकर लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाया है। बहरहाल इस सबके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर कसबा थाना कि पुलिस ने आरोपि के खिलाफ IPC की धारा 363 और 366 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। तथाआगे की कार्रवाई चालू कर दी है।

नन्ही बालिका की हुंकार

LOVE JIHAD: The girl said on the phone, save me my sin ……. Papa told the police that the accused is Mohammed Shakeel

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *