👆बटन टच करके खबर शेयर करें👆

Hussain and his father also beat him, converted to Islam, aborted 4 times, now Hindu girl is demanding justice.”

ये कब तक होगा ? ये कब तक होता रहेगा हिंदू लड़कियों के साथ ??

सनातन🚩समाचार🌎 अब गुजरात के जामनगर से हुसैन बलोच ने अपने परिवार की सहायता से एक महिला का शिकार कर लिया है। महिला ने हुसैन बलोच को शादी का झाँसा देकर निकाह करने और उसे गर्भवती करके छोड़ देने का आरोप लगाया है। उसके साथ मारपीट की गई है और इतना ही नहीं उसका कई बार जबरन गर्भपात भी करवाया गया है। मूलतः पंजाब की रहने वाली पीड़िता ने है। मामले की महिला ने 9 मई 2024 को पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह घटना कच्छ के अंजार थानाक्षेत्र की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और 10 साल के एक बच्चे की माँ है। पति से अनबन के कारण वह अकेली रहती है। महिला का भाई मकान खरीदने-बेचने का काम करता है। पीड़ित महिला इन मकानों से किराया आदि वसूलने का काम करती थी।

महिला के अनुसार जून 2021 में समीर नाम का मुस्लिम युवक अपनी बीवी के साथ महिला के भाई के घर में किराए पर रहने के लिए आया था। परिचय होने के बाद समीर और उसकी बीवी पीड़िता को भ्रमित करने में लगे रहे, वो उसे किसी मुस्लिम युवक से निकाह करने के लिए कहते रहते थे। सितंबर 2021 में समीर का रिश्तेदार हुसैन बलूच उनके घर आया। पता चला है की हुसैन गुजरात के जामनगर का रहने वाला है।

समीर ने महिला को हुसैन से मिलने के लिए बुलाया था। मुलाक़ात के बाद हुसैन ने पीड़िता से निकाह का प्रस्ताव रखा। अलग-अलग मजहब होने के कारण उस प्रस्ताव को महिला ने ठुकरा दिया। इसके कुछ दिनों बाद हुसैन बलूच पीड़िता को फोन करने लगा। इस बातचीत के दौरान उसने महिला को अपने प्यार के जाल में फँसाने के लिए बहुत प्रयास किए किंतु महिला ने हुसैन से शादी करने को मना कर दिया। मना करने के बावजूद हुसैन ने पीड़िता के पीछे पड़ा रहा। नवम्बर 2021 में हुसैन द्वारा कई बार बुलाने पर पीड़िता उसके घर गई।

हुसैन ने पीड़िता को अपने परिवार से मिलाने का बहाना कर के बुलाया था। उसके बाद उसने महिला को 2 दिनों तक जबरन अपने घर में रोका और उसके साथ रेप किया। दो दिनों के बाद महिला अपने घर वापिस पहुँची। तब उसने अपने परिवार में हुसैन से शादी की बात चलाई, किंतु परिवार ने हुसैन के मुस्लिम होने के कारण इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता अपने 10 वर्षीय बेटे को लेकर हुसैन के घर जामनगर पहुँच गई।

यहाँ हुसैन ने खुद को मुस्लिम और पीड़िता को सिख बताते हुए शादी में अड़चन का बहाना बताया। उसने निकाह के लिए महिला के आगे इस्लाम कबूल करने की शर्त रखी। पीड़िता के अनुसार उसने मुसलमान बनने से इंकार कर दिया तो हुसैन ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। हुसैन पीड़ित महिला के बेटे को इस्लामी तौर-तरीके सिखाने लगा। उसे नमाज़ पढ़ने के लिए कहने लगा। जब पीड़िता के बेटे इससे इंकार किया तो उसकी भी पिटाई की गई।

कुछ समय बाद हुसैन का अब्बा अकबर भी अपने बेटे के साथ रहने पहुँच गए। अकबर भी पीड़िता से छेड़खानी करने लगा। बाप-बेटे द्वारा मिल रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान हो कर पीड़िता जामनगर में ही अलग कमरा लेकर रहने लगी। यहाँ भी आकर हुसैन उसे इस्लाम कबूल करने का दबाव देता रहा। शिकायत में महिला ने आगे बताया है कि जब वो पहली बार गर्भवती हुई तो हुसैन ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी।

महिला के अनुसार उसका 2 बार गर्भपात करवाया गया। अक्टूबर 2022 में जब पीड़िता फिर से प्रेग्नेंट हुई तब हुसैन अपने भाई फ़िरोज़ और भाभी के साथ पीड़िता को अस्पताल ले गया यहाँ उसने महिला का एबॉर्शन कराना चाहा किंतु पीड़िता ने मना कर दिया और वह घर लौट आई। गर्भपात न करवाने पर हुसैन ने उसे बेरहमी से पीटा। आखिरकार परेशान होकर महिला मार्च 2023 में अपने भाई के घर लौट गई।

तब पुलिस में शिकायत होने के डर से हुसैन भी पीछे-पीछे आया और पीड़िता को मना कर चुप करवाया। इसके बाद जुलाई 2023 में पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। तब उसने हुसैन को निकाह के लिए कहा तो हुसैन बुलोच ने इंकार कर दिया। इन सब घटनाओं के बाद आख़िर 9 मई 2024 को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने ये भी कहा है कि हुसैन बलूच ने उसकी तरह कई अन्य हिन्दू लड़कियों को भी अपने झाँसे में ले रखा है।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर हुसैन के साथ साथ समीर, समीर की बीवी, हुसैन के भाई फ़िरोज़ और भाभी, हुसैन के अब्बा अकबर को नामजद किया है। इन सभी पर IPC की धारा 376(2)(एन), 328, 354, 323 और 114 और 83 के अंतर्गत  FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *