“Attack on procession, Muslim children did this to women.”

हिंदू शोभायात्राओं पे हमलों की अंतहीन श्रृंखला में जुड़ गई एक और कड़ी।

सनातन🚩समाचार🌎 शोभायात्रा में उस समय हड़कंप मच गया जब वह एक मुस्लिम दुकानदार के सामने से गुजर रही थी तभी शोभायात्रा में चल रही महिलाओं पर मुस्लिम समाज के कुछ बच्चों ने दूरव्यवहार करते हुए उन पर हमला बोल दिया।

अब यह घटना घटी है पंजाब प्रदेश के पटियाला जिले में। यहां के नाभा क्षेत्र में 23 नवंबर 2023 को हिंदुओं के द्वारा श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। बताया गया है कि इस रैली में सैकड़ो हिंदुओं ने भाग लिया। सभी लोग खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली जा रही इस शोभायात्रा को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए चल रहे थे। किंतु जैसे ही शोभा यात्रा सदर बाजार में पहुंची तब महिलाओं पर मुस्लिम समाज के बच्चों ने शौचालय साफ करने वाला तेजाब/टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया।

महिलाओं पर अचानक हुए इस हमले से शोभायात्रा में अफरा तफरी मच गई। जिन महिलाओं पर टॉयलेट क्लीनर गिरा वह बुरी तरह छटपटा उठी। उनमें से कई महिलाओं के मुंह पर चकत्ते उभर आए और कईयों को एलर्जी हो गई। प्राप्त हुई और जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान के बच्चों ने पास ही के शौचालय से टायलेट क्लीनर उठाया और महिलाओं पर फेंक दिया। शोभा यात्रा पर हुए इस हमले से स्थानीय हिंदुओं में भारी रोग फैल गया, किंतु स्थिति पर काबू पाते हुए नाभा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना के बारे में शिकायत दर्ज कर ली।

इस घटना के बारे में नाभा के ShO ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है की हमला करने वाले बच्चे मुस्लिम समुदाय के थे। इस बारे में SHO ने बताया है की रैली शांतिपूर्वक सदर बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी। मुस्लिम समुदाय के कुछ बच्चों ने रैली में आई महिलाओं पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। बच्चों ने टॉयलेट क्लीनर को एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान से बाहर फेंका था। पता चला है कि बच्चे दुकानदार के रिश्तेदार थे। टॉयलेट क्लीनर फैंके जाने से कई महिलाओं को गंभीर एलर्जी हो गई है। फिलहाल कोई अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। इस मामले की जांच चल रही है।

https://www.instagram.com/reel/C0A3HcLhPy5/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

SHO का बयान ऊपर लिंक टच करें।

Sho ने आगे कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए। मैं लोगों से शांति बनाए रखने और मामले में कोई भी अफवाह ना फैलाने का अनुरोध करता हूं।

शोभा यात्रा पे हुए प्रत्येक हमले के बाद पुलिस लगभग इसी तरह की बातें करती है किंतु शोभा यात्राओं पे हो रहे हमले रुकते नजर नहीं आ रहे हैं।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *