“Agree or else I will leave the ghost on your family, dirty work with a scared minor Dalit girl, Hafiz rapist of madrassa Mohammad Islam and Salman caught.”

तो क्या इसीलिए आजकल पुलिस के निशाने पर हैं मदरसे ???

सनातन 🚩समाचार🌎 हिंदू लड़कियों पर हवस के मारे हुए शैतानों का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, खासकर दलित लड़कियों पर। विडंबना यह है की जय भीम जय मीम के नारे लगाने वाले राजनीतिक नेता भी उस समय आंखें बंद कर लेते हैं जब मीम द्वारा किसी भीम पे अत्याचार किया जाता है।

अब फिर से वहशी दरिंदों की शिकार हो गई है एक भीम लड़की। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की यह घटना है। यहां के सहादतपुरा कोतवाली में 11 जनवरी 2023 को एक दलित परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सलमान नाम का व्यक्ति और उसका एक साथी हमारी लड़की का अपहरण करके अपने साथ ले गया है। अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने बताया की सलमान उनके घर के आसपास घूमता रहता था तथा उनकी बेटी को परेशान भी करता था।

हमने उसे कई बार रोका परंतु वह नहीं माना और वह हमारी लड़की को उठा ले जाने की धमकियां भी देता था। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित परिवार ने आगे कहा है कि 1 जनवरी 2023 को उनकी लड़की घर से दवाई लेने के लिए गई थी, किंतु उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। लड़की अपनी मां का मोबाइल फोन भी साथ ले गई थी परंतु अब वह बंद है। पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की बहुत खोजबीन की परंतु उन्हें अपने लड़की कहीं भी नहीं मिली।

इसके बाद उन्होंने सलमान पर संदेह होने के कारण जब उसके बारे में पता किया तो वह भी अपने घर से गायब था। इसके साथ ही सलमान का फोन भी स्विच ऑफ था। जब हमने सलमान के अब्बा से अपनी बेटी और सलमान के बारे में पूछताछ की तो उसने साफ मना कर दिया कि मुझे उनके बारे में कुछ नहीं मालूम। गायब हुए लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पता चला है कि सलमान लड़कियों को बेचने का धंधा भी करता है।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर IPC की धारा 366, 506 के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कर ली। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को जांच पड़ताल करने पर पता चला कि सलमान लड़की को अपने साथ उत्तर प्रदेश से लगते नेपाल बॉर्डर से सटे महाराजगंज जिले में ले गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए यह भी पता कर लिया की सलमान लड़की को महाराजगंज जिले के सुसवा नाम के कस्बे में बने हुए एक मदरसे में ले गया था।

इस मदरसे का हाफिज मोहम्मद इस्लाम नाम का एक व्यक्ति है जो सलमान का जीजा लगता है। यह सारी जानकारियां मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और साथ ही पुलिस ने आरोपी सलमान और उसके जीजा मोहम्मद इस्लाम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए लड़की को 164 के बयानों के लिए अदालत में पेश किया।

लड़की ने अदालत को बताया कि सलमान और उसके जीजा ने उसे डराया की अगर तुमने हमारी बात ना मानी तो तेरे घर वालों पर भूत प्रेत छोड़ देंगे। इस तरह मुझे डरा कर इन दोनों ने मेरे साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की के अदालत में बयान करवाने के साथ ही पुलिस ने उसका मेडिकल भी करवाया। सारी प्रक्रिया के बाद अदालत के आदेश से दोनो आरोपियों को जेल में भेज दिया गया है।

https://youtu.be/_8Gk2MIEYuE
ये भी अवश्य देखें।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *