तालिबान फैन क्लब के सदस्य हिंदुस्तान में अब पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। हिन्दू लड़कियों को बुर्का पहनाने के बाद अब हॉस्टल की लड़कियों को बुरखा पहनने के आदेश।

तालिबान ने वैसे तो भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तथा शरिया कानून लागू करने की घोषणा की है, परन्तु हिन्दुस्थान में पल रहे तालिबान फैन क्लब के सदस्यों के हौंसले भी अब बुलन्द हो गए हैं। तालिबान ने जब अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, उसके बाद से ही भारत के कई राजनेता व इस्लामिक मौलाना तालिबानीयों को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन लोगों को इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि तालिबान अफगानिस्तान में लोकतंत्र नहीं बल्कि शरिया कानून लागू कर रहा है।

बुर्का पहनने का आदेश

इसके साथ ही भारत के बिहार राज्य के भागलपुर से बेहद हसिरण के देने वाली ये खबर आयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की एक वार्डन द्वारा छात्राओं को बुर्का पहनने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद से वहां बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि ये हॉस्टल कथित रूप से अल्पसंख्यक/ मुस्लिम छात्राओं के लिए है तथा ये भागलपुर के तथा बीएन कॉलेज के पास स्थिति है। यहां की छात्राएं हॉस्टल वार्डन के बुर्का पहनने के आदेश के विरोध में उतर आई हैं तथा इस वार्डन को अविलम्ब हटाने की मांग कर रही हैं।

पथराव कर दिया

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बुर्का पहनने के हॉस्टल सुपरिटेंडेंट द्वारा बुर्का पहनने के आदेश के बाद से छात्राएं बुरी तरह आक्रोशित हैं। ये छात्राएं इस हद तक गुस्से में आ गई थीं कि उन्होंने हॉस्टल के गेट पर ही पथराव कर दिया। इन छात्राओं का आरोप लगते हुए कहा कि हॉस्टल की ये सुपरिटेंडेंट छात्राओं को गालीयां देती है और साथ ही उनके माता-पिता को उनके बारे में गलत जानकारियां भी देती रहती है। छात्राओं का कहना है कि होस्टल सुपरिटेंडेंट को उनके स्कूटी पर चलने पर भी समस्या होती है तथा वह स्कूटी रखने वाली छात्राओं को भी डांटती-फटकारती रहती है।

बुर्का पहनना आसान नहीं

छात्राओं ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुपरिटेंडेंट छात्रावास में तालिबान का शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रही है। एक रिसर्च स्कॉलर नेदा फातिमा ने कहा कि बिहार में गर्मी के मौसम में गर्म और ह्यूमिड कंडीशन में बुर्का पहनना आसान नहीं है, इसलिए हम कभी-कभी कैंपस के अंदर पतलून और टी-शर्ट पहनती हैं। जब भी वह वार्डन पतलून में किसी छात्रा को देखती हैं या स्कूटी रखने वाली छात्राओं से बात करती हैं तो बहुत बुरी तरह डांटने-फटकारने लगती है।

एक अन्य छात्रा दरक्शा अनवर ने कहा कि जब भी हम पतलून पहनती हैं तो ये सुपरिटेंडेंट छात्राओं को गन्दी गन्दी गालीयां देती है। वह हमारे माता-पिता को भी हमारे बारे में झूठी जानकारी देती हैं कि हम लड़कों से बातें करती हैं। आखिर हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ऐसा क्यों कर रही हैं ? ये हमारी स्वतंत्रता के खिलाफ है तथा हम हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को हटाए जाने की मांग करते हैं।

बतादें की अभी कुछ ही दिन पहले नागपुर में तालिबान फैन क्लब के लोगों ने नाबालिग हिन्दू लड़कियों को भी बुर्के पहना दिए थे।

इस हंगामे के पता चलते ही भागलपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा नाथ नगर की अंचल अधिकारी स्मिता झा ने पुलिस टीम के साथ तुरन्त गर्ल्स हॉस्टल में पहुंच कर हालात को काबू किया। प्राप्त हुई रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंच चुका है। नाथ नगर की अंचल अधिकारी स्मिता झा का इस बारे में कहना है कि हमने छात्राओं और सुपरिटेंडेंट के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी फिलहाल जांच चल रही है, हम जल्द ही इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को जांच की रिपोर्ट सौंप देंगे तथा फिर उसके आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Taliban in India: Hostel warden ordered to wear burqa and not to drive scooty, angry girl students pelted stones, created a stir

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *