Stuck in Rizwan’s love, Sunita did a terrible job, had to be called JCB.”

जैसा संग वैसा रंग कहावत का प्रत्यक्ष प्रमाण।

सनातन🚩समाचार🌎 असल पहचान छुपाकर प्रेम करना फिर उसके बाद निकाह के लिए मजबूर करना और कभी-कभी तो मार भी देना ऐसी खबरें तो हर रोज मिलती ही रहती हैं। परंतु यह खबर उससे भी बहुत आगे बढ़ कर है। इस खबर में एक हिंदू महिला ने रिजवान के प्रेम में पागल होकर अपने पति को ही मरवा डाला। इतना ही नहीं उसके शरीर को बीच में से काट कर उसे अपने ही घर में गाड़ भी दिया। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर में यह क्रूर घटना घटी है।

यहां पर एक स्त्री ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला का नाम सुनीता है तथा इसके दो बेटे भी हैं इनमें से एक का नाम प्रशांत तथा दूसरे का नाम घृव है। मृतक कुलशेंद्र अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ गणेश धाम कॉलोनी में रहता था। दरअसल इस घोर कुकर्म का खुलासा तब हुआ जब सुनीता के 19 साल के बेटे ने शराब के नशे में अपने दोस्तों को बता दिया कि उसकी मां ने उसके पापा को मार कर घर के अंदर ही बाथरूम में गाड़ दिया है।

बता दें कि 7 फरवरी को इस महिला ने थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। अपनी रिपोर्ट में उसने कहा था की उसका पति ना जाने कहां चला गया है जिसे हम तलाश रहे हैं परंतु वह नहीं मिल रहा है इसलिए पुलिस उसे ढूंढने में मेरी सहायता करे।

इसके बाद जब पुलिस को सूत्रों से पता चला की यह महिला अब अपना घर छोड़कर भागने की फिराक में है तो पुलिस चौकन्ना हुई इसके बाद जांच कर रही पुलिस ने सुनीता को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस को आरोपी महिला ने बताया है कि उसने अपने प्रेमी रिजवान और रिजवान के एक दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है। मरने वाले व्यक्ति का नाम कुलशेंद्र/उर्फ बबलू था। हत्या की ये घटना 5 फरवरी 2022 को हुई थी, जिसका खुलासा अब 25 फरवरी को हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बबलू की हत्या गला दबाकर की गई थी।

महिला और उसके मृतक पति का आपस में काफी झगड़ा होता रहता था। आरोपी सुनीता की आयु 40 वर्ष की है तथा रिजवान की आयु 35 वर्ष की है। इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे, जिसके कारण पति पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। घटना के दिन आरोपी सुनीता ने बबलू को खाने में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया तथा बाद में उसका गला दबाकर उसे मार दिया गया। पुलिस के अनुसार उसे मारने के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए गए जिन्हें अलग-अलग जगह पर फेंक दिया गया तथा मृतक के धड़ को जमीन में गाड़ दिया गया।

आरोपी सुनीता के बताने पर उसके घर की खुदाई की गई परंतु वहां पर कुछ नहीं मिला, बाद में महिला ने एक दूसरी जगह बताइ तो वहां पर खुदाई के लिए पुलिस ने जेसीबी मंगवाई। लगभग 6 फीट गहरा खोदने के बाद पुलिस को मृतक बबलू का धड़ बरामद हुआ। अब पुलिस मृतक के शरीर के बाकी अंगों की तलाश कर रही है। यह हत्या बहुत क्रूरता पूर्वक की गई थी। रिजवान और उसके मित्र भयू ने बबलू को मारकर उसके शरीर को 1 ड्रम में डाल दिया तथा अगले दिन सीवरेज टैंक के बहाने महिला ने गड्ढा खुदवाकर उसमें मृतक पति का धड़ गाड़ दिया।

आरोपी सुनीता और उसके प्रेमी रिजवान ने मृतक का धड़ गड्ढे में डालकर उसके ऊपर नमक भी डाल दिया था तथा फिर मजदूर को बुलाकर ऊपर से प्लास्टर भी करवा दिया था। पड़ोसियों को सुनीता ने बताया था कि वह बाथरूम बनवा रही है पुलिस के अनुसार आरोपी सुनीता ने अपना सारा अपराध स्वीकार कर लिया है, तथा उसी की निशानदेही पर ही गड्ढा खुदवाकर मृतक बबलू के शरीर का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है। अब पुलिस इस महिला के प्रेमी रिजवान और उसके दोस्त भयु की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

4 thoughts on “रिजवान के प्रेम में फंसी सुनीता ने किया खौफनाक काम बुलानी पड़ी JCB”
  1. हिन्दू जागो नही तो देश और धर्म छोड़ कर भागो। जो हिन्दू हिन्दू का नही वो किसी काम का नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *