दीपावली का पवित्र त्योहार हो और दानव सक्रिय ना हों, ये हो ही नहीं सकता।
मामला उत्तर प्रदेश का है। यहां अयोध्या जी में भगवा वेश धारण किये हुए में 2 ऐसे मुस्लिम पकड़े गए हैं जो संदिग्ध अवस्था मे इधर उधर घूम रहे थे। इनको अयोध्या जी के पूरा कलंदर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये दोनों व्यक्ति पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अब पुलिस के द्वारा इनके बारे में पड़ोसी जिले से जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं। अब जबकि पवित्र दीपावली त्योहार के दिन चल रहे हैं तो ऐसे में स्थानीय पुलिस बेहद सतर्क है और अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। दीपावली के कारण हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही।
मुस्लिम समुदाय
इस सतर्कता के कारण ही जब भगवा वेश में घूम रहे दोनों साधुओं को जब पुलिस ने उन्हें पूछ ताछ के लिए रोका तो दोनों कोई भी उत्तर सही से नहीं दे सके। इन दोनों के हाव-भाव से पुलिस को और शक हुआ। इसके बाद जब इन से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनसे पता चला कि वे दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं। मिली रही जानकारी के अनुसार अभी इन दोनों पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। अभी इनके बारे में और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए इन दोनों संदिग्धों का कहना है कि वो तो बहुत पहले से इसी भगवा भेष में ही भीख माँगते आ रहे हैं।
साधुओं के भेष में
उन्होंने यह भी बताया कि उनके गाँव के अन्य परिवार भी काफी समय से इसी तरह साधुओं के भेष में भीख मांगते आ रहे हैं। पकड़े गए इन दोनों संदिग्धों ने पुलिस को अपना घर दरजीपुर गाँव (जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) बताया है। इन दोनों के अनुसार वो 3 दिन पहले ही अयोध्या जिले के सुरजी बिरवा गाँव के अजय यादव के घरमें आ कर रुके थे। पकड़े गए इन दोनों संदिग्धों द्वारा पुलिस को बताये अनुसार उनमें से एक का नाम सुद्दू और दूसरे का नाम मुहर्रम बताया जा रहा है।
सन्दिग्ध परिस्थिती में
बतादें की इन दोनों संदिग्धों के बारे पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इस बारे में थाना प्रभारी पूरा कलंदर इंस्पेक्टर विजय सेन ने इस मामले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सन्दिग्ध परिस्थिती में पकड़े गए इन दोनों के बारे में जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं की ये हिन्दू साधुओं के भेष में क्यों घूम घूम कर भीख मांग रहे थे ? और इनके वास्तव में क्या इरादे थे ?? उन्होंने आगे बताया कि जांच के बाद इनके खिलाफ आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Police caught 2 suspicious sadhus in Ayodhya ji, when questioned, they turned out to be Muharram and Suddu