स्थानीय लोगों को लालच दे कर ईसाई मत अपनाने को कह रहे थे वो लोग।

मध्य प्रदेश: अब इस प्रदेश के झाबुआ जिले में धर्मपरिवर्तन करवाने का प्रयास कर रहे 9 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया है। घटना बुधवार (10 नवम्बर 2021) की है। यह गिरफ्तारी थांदला थानाक्षेत्र के गाँव मानपुर से की गई है। यह गिरफ्तारी विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यकर्ता द्वारा की गयी शिकायत पर की गई है।

लालच दे कर

मिल रही जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में से 7 लोग लोग राजस्थान और गुजरात के हैं। थांदला पुलिस के SDOP एम एस गवली ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
ये कार्रवाई तब हुई जब उनके बारे में शिकायत हुई कि ये स्थानीय लोगों को लालच दे कर ईसाई धर्म अपनाने को कह रहे हैं। यह कार्यक्रम स्थानीय निवासी नारू डामोर के घर में चल रहा था। SDOP के अनुसार बुधवार को मानपुर गाँव में कुछ बाहरी लोगों के आने की सूचना प्राप्त हुई थी।

मध्य प्रदेश धर्मान्तरण

मिली शिकायत के बाद मौके पर पुलिस कुछ स्थानीय लोगों को लेकर पहुँची। वहां पहुंचने पर सूचना सही पाई गई और गुजरात, राजस्थान के 7 निवासियों सहित 10 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है, तथा मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी पर मध्य प्रदेश धर्मान्तरण विरोधी क़ानून की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इन गिरफ्तारियों के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन सभी को गत गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

https://youtu.be/rWPtfVATOk0
झाबुआ पुलिस

झाबुआ में चल रहे धर्मान्तरण के खेल के विरोध में मिलिंद परांडे ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है की झाबुआ ज़िले के वनवासी क्षेत्र के मालवा प्रांत में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध चर्च निर्माण तथा धर्मांतरण के षड्यंत्रों के विरूद्ध प्रदर्शन किया। अभी ऐसे 55 से अधिक अवैध चर्च तथा अवैध रीति से घोषित पादरियों की सूचि प्रशासन को कारवाई हेतु सौंपी है।

झाबुआ ज़िले के वनवासी क्षेत्र में मालवा प्रांत में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवैध चर्च निर्माण तथा धर्मांतरण के षड्यंत्रों के विरूद्ध प्रदर्शन किया। अभी ऐसे 55से अधिक अवैध चर्च तथा अवैध रिती से घोषित पाद्रीयों की सुची प्रशासन को कारवाई हेतू सौंपी है।

बतादें की इससे पहले बुधवार को अवैध धर्मान्तरण के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए झाबुआ के कुछ सरकारी अधिकारियों पर ही धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विहिप द्वारा इस धर्मान्तरण के खेल में शामिल सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई की माँग भी की गयी थी।

On the complaint of Vishwa Hindu Parishad, the police caught 10 FIR on 9, by giving greed……

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *