Mazari bulldozer on the faith of Hindus, the tomb built in the sea was broken.”

2 साल पहले कुछ भी नहीं था वहां। क्या ये किसी मछली की मजार थी ???

सनातन 🚩समाचार🌎 बताने की आवश्यकता नहीं है कि कभी मंदिरों का देश रहा हिंदुस्तान अब मजारों का देश बन चुका है। आज हिंदुस्तान की के हर शहर कस्बे और जंगलों में मजारे उग चुकी हैं।

मुंबई के महिम इलाके में रहने वाले मजारी हिंदू उस समय सकते में आ गए जब उन्हें चला पता चला कि महिम में समुंदर के किनारे पर बनी हुई अवैध मजार को तोड़ दिया गया है। मुंबई प्रशासन द्वारा यह करवाई 23 मार्च 2023 कि सुबह 8:00 बजे की गई है। इस अवसर पर सभी बड़े अधिकारी और भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। भारी सुरक्षा पहरे के बीच बुलडोजर चलाकर समुंदर में बनी हुई उस अवैध दरगाह को तोड़ दिया गया।

बता दें कि यह दरगाह समुद्र के किनारे से पानी के अंदर थोड़ा आगे चलकर एक जमीन के टुकड़े पर बना दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर 2 साल पहले कुछ भी नहीं था। इस जगह पर मछुआरे अपनी नाव बांधा करते थे किंतु बाद में यहां पर अवैध मजार का निर्माण कर दिया गया। जिसे अब प्रशासन के द्वारा तोड़ दिया गया है। दरअसल बुधवार 22 मार्च को गुड़ी पड़वा/नूतन वर्ष के अवसर पर आयोजित एक रैली में एमएनएस के नेता राज ठाकरे ने मजार के बारे में बोलते हुए कहा था कि 2 साल पहले यहां पर कुछ नहीं था अब अवैध रूप से मजार बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और बीएमसी के अधिकारी सोए हुए हैं। अपने भाषण के दौरान राज ठाकरे ने कहा की क्या यह किसी मछली की दरगाह है ? मनसे के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस अवैध निर्माण को तुरंत नहीं गिराया गया तो इसी स्थान पर भगवान गणपति मंदिर की स्थापना की जाएगी। बता दे ईसके लिए राज ठाकरे ने प्रशासन को 1 महीने का समय दिया था। मनसे के अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर भी इस अवैध मजार की चर्चा करते हुए लिखा गया था कि समुद्र के बीच में एक नया हाजी अली तैयार किया जा रहा है। पुलिस और नगर पालिका को इसकी भनक भी नहीं लगी है।

बतादें की मनसे द्वारा गुड़ी पड़वा के अवसर पर की गई रैली में एक वीडियो चलाई गई थी जिसमें दिख रहा था की महिम बीच से कुछ ही दूरी पर समंदर में एक दरगाह बनाई जा रही है। कुछ लोग वहां पानी में से गुजरते हुए जा रहे हैं और कुछ मजारी वहां पर प्रार्थना भी कर रहे हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी और घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया और भारी पुलिस बल लगाकर मजार को तोड़ दिया गया। मजार के मलबे को बाहर निकालने के लिए कई ट्रकों का प्रयोग किया गया।

मीडिया सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस अवैध दरगाह को तोड़ने का आदेश मुंबई के रेजिडेंट कलेक्टर ने दिया था। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान खुद कलेक्टर और डीसीपी भी मौके पर मौजूद थे, तथा उन्हीं की देखरेख में अवैध मजार को हटाया गया है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *