Bihar’s son Manish Kashyap, Bihar bandh in protest against the arrest, many highway jams, protest against the government.”

वो हिंदुत्व की आवाज बुलंद करता है, वो राष्ट्र की बात करता है, वो अब जेल में है।

सनातन 🚩समाचार🌎 प्रसिद्ध यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में 23 मार्च 2023 को उनके चाहने वालों के द्वारा बिहार बंद करवाया गया। जिसके चलते कई स्थानों पर मनीष कश्यप के समर्थक सड़कों पर उतरे। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बिहार शरीफ, बरबीघा रोड पर प्रदर्शनकारियों के द्वारा चक्का जाम किया गया।

बता दें की तमिलनाडु में बिहारियों पर हमलों की खबरें अखबार में छपने और वहां से हिंसा की वीडियो सामने आने के बाद बिहार के निवासी मनीष कश्यप ने इसका इसके बारे में जोरदार आवाज उठाई थी। जिसके बाद मनीष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया था। और अब उनके समर्थकों और राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बंद को ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच ने भी अपना समर्थन दिया है। उधर आर जे जे पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि आज राज्य भर में चक्का जाम किया जाएगा।

लेकिन एंबुलेंस, स्कूल बस और परीक्षार्थी जैसे अति आवश्यक वाहनों को इससे अलग रखा जाएगा। आशुतोष कुमार का कहना है कि बिहार बंद में पूरी तरह संयम से काम लेते हुए इसे शांति पूर्वक किया गया। उन्होंने आगे कहा कि बंद करने वालों की मांग है कि यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले की गहरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सरकार सोशल मीडिया पर सक्रिय पत्रकारों को भी सम्मान की दृष्टि से देखे। राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने दावा किया है कि आज सुबह गया से फतेहपुर मेन रोड जाम किया गया।

इसके अलावा बिहारशरीफ, बरबीघा रोड पर भी मनीष कश्यप के समर्थन में जाम किया गया। इन स्थानों पर प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि मनीष कश्यप को जल्द रिहा किया जाए। इस अवसर पर मनीष कश्यप के समर्थकों का गुस्सा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी फूटा, और इनके खिलाफ नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारी कह रहे थे कि मनीष कश्यप बिहार का बेटा है और मनीष को गलत तरीके से फंसाया गया है।

https://youtu.be/lzrReOp4GaE
मनीष कश्यप

बताने की आवश्यकता नहीं है की हिंदुस्तान में जिसने भी धर्म अथवा राष्ट्र के पक्ष में आवाज उठाई हैं उसे जेल में डाला ही गया है। भले ही वह बड़े हिंदू संत हों अथवा मनीष कश्यप जैसे धर्मगामी पत्रकार।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *