प्रदेश कोई भी हो शहर कोई भी हो लव जिहादी तो ताक में ही रहते हैं।

LOVE JIHAD आफत बन चुका है समाज के लिए। कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं हर रोज होती ही रहती हैं। पहले यह घटनाएं देश के कुछ हिस्सों में होती थी परंतु अब इनसे देश का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं रहा है। हालांकि हर रोज सोशल मीडिया पर अखबारों में अथवा न्यूज़ चैनलों में लव जिहाद की खबरें निरंतर आती रहती हैं फिर भी हिंदू लड़कियां हैं कि कुछ भी समझने को तैयार नहीं है, और बड़ी आसानी से इन धोखेबाज लोगों के प्रेम जाल में फंसती जा रही हैं। शुरू में तो सब प्रेम होता है परंतु जब सच्चाई का पता चलता है तब सिवाय पछताने के और कुछ शेष नहीं रहता। ऐसा ही एक मामला आया है पंजाब में।

मोहम्मद राज

पंजाब के लुधियाना शहर में जमालपुर थाना के अंतर्गत पड़ते भामिया क्षेत्र में पिछले दिनों एक परिवार में काफी बेचैनी का वातावरण रहा क्योंकि उस परिवार की एक लड़की को अपना असल नाम छुपा कर अपने को हिंदू बताने वाला लड़का निरंतर परेशान कर रहा था। सनातन🚩समाचार🌍 से बात करते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि लगभग 2 साल पहले जा बे कंप्यूटर की कोचिंग लेने जाती थी तो वही सेंटर में उसकी जान पहचान एक लड़के से हुई लड़की के अनुसार उसने अपना नाम राजकुमार बताया था इसके बाद उनकी मित्रता बढ़ गई क्योंकि वह बहुत सलीके से व्यवहार करता था। परंतु इसी साल अप्रैल 2021 में जब पीड़िता ने अचानक उसका एक डॉक्यूमेंट देख लिया जिससे उसे पता चला कि वह वास्तव में राजकुमार नहीं बल्कि मोहम्मद राज था। इस हुए धोखे के बारे में जब उसने मोहम्मद राज को डांटते हुए पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वह टालमटोल करता रहा।

परिवार को मार देने की धमकी

फिर उसके बाद पीड़िता ने मोहम्मद राज से मिलना जुलना बंद कर दिया परंतु वह बहरूपिया लगातार उसके पीछे पड़ा रहा उसे तरह-तरह की बातें बताता रहा। लड़की के अनुसार वह उसे यह कहकर ब्लैकमेल भी करता रहा कि अगर तुमने मेरी बात ना मानी तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा जिससे तुम्हारी बहुत बदनामी होगी। पीड़िता ने आगे बताया की वह उसे और उसके परिवार को मार देने की धमकी भी देता था। इस धमकी के कारण वह कई बार उससे मिलती रही और उसे वह तस्वीरें अपने फोन में से डिलीट करने के लिए कहती रही, परंतु वह नहीं माना।

लड़का और लड़की

इसके बाद गत 17 नवम्बर को जब लड़की कॉलेज से वापिस अपने घर आ रही थी तभी धोखेबाज मोहम्मद राज़ वीर पैलेस के सामने बस स्टॉप पर घात लगाए बैठा था। वो लड़की को ब्लैकमेल करते हुए लगभग पांच घण्टे इधर उधर घुमाता रहा। लड़की के पिता ने श़क के आधार पर जब मोहम्मद को फोन किया तो लड़के ने बताया कि वो कोहाड़ा चौक के आसपास है, जल्द ही वापिस आ जाएगा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद फिर से सम्पर्क करने पर उसने फिर से बताया कि वो अभी जमालपुर चौक पर है। बहुत देर इंतजार करने के बाद जब लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढने के लिए घर से निकले तो लड़का और लड़की दोनों सुंदर नगर चौक के पास दिखाई दिए।

तब लड़की के पिता की मोहम्मद/राज कुमार से काफी कहा सुनी हो गयी। इसी समय चौक पर गस्त कर रही पुलिस आ गयी। और वो लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के को मुण्डियां कलां पुलिस चौकी में ले गयी। मोहल्ले के लोगों और अपने रिस्तेदारों से विचार-विमर्श करने के बाद 17 तारीख की रात में ही लड़की के पिता ने अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। जिसपर पुलिस ने लड़की वालों को सुबह दस बजे लड़की के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। लेकिन सुबह काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज नहीं किया और शाम के 5 बजे आने को कहा।

लड़की रोने लगी

पुलिस की इस उपेक्षा से जब लड़की रोने लगी तब उसके मोहल्ले वाले और रिश्तेदार भड़क गए और मुंडियां कला पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। इस बीच और बहुत सारे लोग भी वहां पर पहुंच गए, तब मुंडिया कला पुलिस चौकी वालों ने बताया कि हमारे पास महिला स्टाफ नहीं है जिस कारण पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किया जा सकते। इसके बाद मुंडिया कला पुलिस चौकी ने पीड़िता लड़की को जमालपुर थाना में भेज दिया। जमालपुर थाना में भी पहुंचने पर पुलिस का रवैया उपेक्षा पुणे ही रहा। आरोप लगाया जा रहा है कि भामिया के किसी कांग्रेसी नेता के दबाव के चलते पुलिस पीड़ित लड़की का बयान दर्ज नहीं कर रही थी।

अधिवक्ता अर्जुन वीर शर्मा

इसके बाद पीड़िता के परिवार ने सनातन धर्म रक्षा मंच के मुख्य सेवादार और सनातन समाचार के ब्यूरो चीफ अशवनी शर्मा से संपर्क किया। हमसे संपर्क करने के बाद हमारे स्थानीय पत्रकार सुनील शर्मा ने थाना जमालपुर में फोन करके स्थिति के बारे में पता किया तथा साथ ही हमारे कानूनी सलाहकार चंडीगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता अर्जुन वीर शर्मा ने भी इस बारे में पुलिस से संपर्क किया। तब पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने को राजी हो गई। बता दें की लड़की के बयान दर्ज करवाने के लिए अकेली लड़की को ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।

इस पर तुरंत लड़की के परिजनों ने हमारे कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अर्जुन वीर शर्मा से संपर्क किया जिनके द्वारा कानून की जानकारी दिए जाने के बाद आखिर पुलिस लड़की की माता को उसके साथ बैठाने पर राजी हो गई तथा लड़की के बयान दर्ज कर लिए। इसके बाद कल रात्रि 18 नवंबर 2021 की रात 10.55 बजे आखिर पुलिस ने आरोपी राजकुमार/ मोहम्मद राज के खिलाफ धारा 323,354,354A,354D व 506 के अंतर्गत FIR नंबर 0234 दर्ज कर ली गयी। इस बारे में सनातन समाचार से बात करते हुए ASI दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद राज अभी फरार है तथा उसे शिघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

ये वीडियो प्रत्येक लड़की को दिखाएं

LOVE JIHAD FIR registered on complaint of troubled girl, Bahrupiya Mohammad Raj is absconding

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *