Girlfriend’s 8-year-old daughter was bitten after rape, butcher Rizwan caught.”

खबर दहलाने वाली है पर जिन लोगों को संस्कार ही ऐसे मिलते हैं उन्हें तो ये सब करने में बहुत आनंद मिलता है।

पुलिस की पकड़ में आरोपी

सनातन 🚩समाचार🌎 हम बहुत प्रयास करते हैं कि इस तरह की खबरें आपको ना बताई जाएं, परंतु दुखद बात यह है कि इस तरह की घटनाएं बहुत अधिक मात्रा में हो रही हैं।इसलिए विवश होकर हमे यह खबरें आपको बतानी पड़ती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी पहले की घटनाओं से मिलती-जुलती खबर सामने आई है दिल्ली से। यहां पर एक दहला देने वाली घटना घटी है जिसमें एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करके फिर बेरहमी से उसे काट कर मार दिया गया है।

बच्ची का क्षत विक्षित शव मिला

मिली जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2022 की रात को दरियागंज में रहने वाले एक परिवार की बेटी लापता हो गई थी। इसके बाद 5 अगस्त की सुबह लापता हुई बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस लगातार छोटी बच्ची को ढूंढने के लिए काफी प्रयास करती रही और आखिरकार 18 अगस्त को पुलिस को यमुना खादर इलाके में एक बच्ची का क्षत विक्षित शव मिला जिसकी जांच करने के बाद पाया गया कि यह सब 4 तारीख को लापता हुई लड़की का ही है। बता दे की मृतक नाबालिग लड़की की आयु केवल 8 वर्ष की थी।

नशेड़ी है रिजवान

इस बीच पुलिस लड़की को तलाशने के लिए कई तरह से जांच पड़ताल कर रही, तथा पुलिस ने शक के आधार पर रिजवान को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रिजवान उर्फ बादशाह तुर्कमान गेट इलाके में कसाई का काम करता है। वह नशे का आदी है और यमुना खादर में गांजा पीने जाया करता था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि रिजवान का मृतक बच्ची से घर में भी आना जाना था। पूछताछ में रिजवान पहले तो कुछ भी बताने से मना करता रहा परंतु जब पुलिस ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो रिजवान ने सारा सच उगल दिया। कसाई रिजवान ने पुलिस को बताया कि एक दिन बच्ची ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

बलात्कार के बाद गला काट दिया

जिसके बाद उसे डर हुआ कि कहीं बच्ची सारा भेद ना खोल दे। इसलिए उसने छोटी बच्ची को मारने का निर्णय ले लिया। आरोपी के अनुसार वह रात को 8 वर्ष की बच्ची के घर में घुसा और सो रही बच्ची को उठाकर उसे यमुना खादर इलाके में ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद कसाई रिजवान ने नाबालिग लड़की का गला काट दिया। इसके साथ ही उसने लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह से काट दिया था।

https://youtu.be/7YvT4axkCGA
खबर से हटके पर देखने वाली वीडियो

इस मामले के बारे में डीसीपी सेंट्रल डिस्टिक ने बताया है की 5 अगस्त की सुबह हमें सूचना मिली थी कि एक बच्ची को उसके घर से उठा लिया गया है। इसके बाद हमने 50 पुलिस कर्मियों की एक टीम का गठन किया था परंतु बहुत प्रयास करने पर भी बच्ची हमें नहीं मिल पाई, और अब 18 अगस्त को बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, तथा बरामद हुए शव की उसके परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। पुलिस के अनुसार रिजवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अब आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *