“Divyang girl fed up with false case and atrocities if she doesn’t become a Christian, “death”
विवेकानंद जी ने कहा था – एक हिंदू का धर्मान्तरण एक शत्रु का बढ़ना है।
सनातन 🚩समाचार🌎 स्वामी विवेकानंद जी ने कहा थे की एक हिंदू का धर्मांतरण एक शत्रु का बढ़ना है। उनके द्वारा कही गई यह बात लगातार सत्य साबित हो रही है। उनकी बात की सत्यता का प्रमाण फिर से मिला है मध्यप्रदेश के इंदौर में। यहां काजल नाम की एक दिव्यांग युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अपनी बहन की मौत के बारे में मरने वाली काजल की बड़ी बहन और पिता ने आरोप लगाया है की उनके ईसाई बन चुके पड़ोसी हम पर ईसाई बनने के लिए बहुत तरह से दबाव डाल रहे थे। जिस कारण हमारी दिव्यांग बेटी भारी तनाव में थी और आखिर उसी तनाव के चलते उसकी मौत हो गई है।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह घटना घटी है इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में सोलंकी नगर में। यहां पर गोपाल यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तीन बेटियां और एक 4 साल का बेटा है। इनमें से गोपाल की दूसरी बेटी 24 वर्षीय काजल की मौत हुई है। गोपाल ने अपनी मृतक बेटी के शव और सभी इलाका निवासियों के साथ विजय नगर थाने में धरना प्रदर्शन किया और पुलिस से गुहार लगाई की उसके पड़ोसी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मौत से परेशान इलाका निवासी
पीड़ित गोपाल और उसकी बड़ी बेटी खुशबू ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने रहने वाला परिवार जो पहले हिंदू था अब ईसाई बन चुका है, तथा वह लोग हमको भी अपना हिंदू धर्म त्याग कर ईसाई बनने के लिए मजबूर करते रहते थे। इसके लिए उन्होंने हमें कई तरह के लालच दीजिए। इसके बावजूद जब हमने अपना धर्म त्यागने से मना कर दिया तो इस ईसाई बन चुके परिवार ने हमें प्रताड़ित करना चालू कर दिया।
पीड़ित पिता और पुत्री ने आरोप लगाया है कि जब भी वह अपने घर में पूजा पाठ करते थे तो उनके घर के आगे मांस के टुकड़े और अंडे फेंक दिए जाते थे। उनकी बड़ी बेटी जब घर से बाहर निकलती तो उसका रास्ता रोक कर उसे परेशान किया जाता था। जब मैंने उनकी इन हरकतों का विरोध किया तब उन लोगों ने मुझ पर छेड़छाड़ का झूठा केस भी दायर कर दिया।
पीड़ित गोपाल के अनुसार उस पर घिनौना आरोप लगने से परेशान होकर मैं इधर-उधर भटकता रहता था। जिस कारण मेरा काम ठप हो गया और सारा परिवार भी आर्थिक तंगी में आ गया। अपने परिजनों की तकलीफें देखकर गोपाल की दिव्यांग बेटी काजल तनाव का शिकार हो गई। उसके बड़ी बहन ने बताया है की काजल अक्सर रोती रहती थी और इसी तनाव के चलते उसने कई दिनों से खाना पीना भी छोड़ दिया था। आखिर गुरुवार की रात को जब वह सोई तो सोते में ही उसकी मौत हो गई और वह सुबह को नहीं उठी।
इस सारे घटनाक्रम की पुलिस में शिकायत करके गोपाल ने पुलिस से गुहार लगाई है की उस पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उधर पुलिस का इस बारे में कहना है की शिकायत मिलने पर सारे मामले की जांच की जा रही है, और जांच के बाद जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती सख्त कार्रवाई की जाएगी।