यही वो लोग हैं जो हिंदुस्थान में जगह जगह पाकिस्तान बनाए बैठे हैं।

सनातन🚩समाचार🌎 हिंदुस्तान में शायद ही ऐसा कोई स्थान हो जहां पर ऐसे घुसपैठिए लोग ना रह रहे हों। इन लोगों के कारण ही हमेशा हिंदुस्तान में अपराध की घटनाएं होती रहती हैं जो दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। यह भी सत्य है कि ऐसे घुसपैठिए कभी कबार मिलते ही रहते हैं अब ऐसी ही घुसपैठ की एक घटना सामने आई है कर्नाटक में, जहां से पुलिस ने बांग्लादेश की एक उस महिला को गिरफ्तार किया है जो पिछले 15 सालों से हिंदुस्तान में हिंदू बनकर रह रही थी। इस स्त्री को बेंगलुरु के बाहरी इलाके से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली सूचनाओं के अनुसार यह स्त्री बांग्लादेश के नारेल जिले की रहने वाली हैं तथा 3 महीने के निरंतर प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई बंगलादेशी स्त्री की पहचान रोनी बेगम के नाम से हुई है। परंतु इसने अपना नाम पायल घोष रखा हुआ था। इस स्त्री ने बंगलुरु के रहने वाले नितिन कुमार नाम के व्यक्ति से उसने धोखे में रखकर उससे शादी कर ली थी। इससे पहले वह मुंबई के एक डांस बार में काम किया था, यहीं पर उसने नितिन को अपने वह जाल में फंसा लिया फिर उससे शादी कर ली। शादी के बाद वह नितिन के साथ सन 2019 में बेंगलुरु के अंजन नगर में बस गई। इस बीच उसने गलत दस्तावेजों के आधार पर अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवा लिया।

दरअसल रोनी बेगम की पोल तब खुली जब उसने अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बांग्लादेश जाना चाहा। वह कोलकाता गई और वहां से उसने ढाका जाना था। परंतु इस बीच माइग्रेशन अधिकारियों को उसके पासपोर्ट पर संदेह हुआ और उन्होंने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया तथा उसे देश से कहीं भी ना जाने का आदेश दिया। सन 2020 में घटी घटना की जांच पड़ताल पूरी होने पर आखिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें की रानी बेगम 12 साल की आयु में बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ करके हिंदुस्थान आई थी तथा अब उसकी आयु 27 वर्ष की हो चुकी है। उसने सभी को यह बताया था कि वह वास्तव में पायल घोष हैं और एक बंगाली है

बहरहाल पकड़ी गई रोनी/बेगम पायल घोष का पति नितिन कुमार अभी फरार हैं तथा फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफ इंडिया ने अपनी जांच पड़ताल के बाद बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को रोनी बेगम के बारे में सारी सूचना दी, जिसके आधार पर बयादरहल्ली पुलिस ने रोनी बेगम के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में डीसीपी वेस्ट संजीव पाटिल ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड वोटर आईडी और पैन कार्ड बनवाने में इस स्त्री की जिन जिन लोगों ने मदद की है उन लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है तथा शीघ्र ही वह लोग भी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

After marrying Nitin, the police caught the real identity of the intruder Payal Ghosh / Ronnie Begum for 15 years

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *