A very horrifying “death” was committed with minor Deepak. Police caught Suhan, Ejad, Sabir.”

क्या वाकई में हैवान कत्ल नहीं करते बल्कि तड़पा तड़पा कर मारते हैं ??

सनातन🚩समाचार🌎 अक्सर यह बात कही जाती है कि वह कत्ल नहीं करते हैं बल्कि तड़पा तड़पा कर मारते हैं। कई बार यह लगता भी है कि हैवानों का लक्ष्य इंसानों को तड़पा तड़पा कर मारने का ही रहता है। अब फिर से एक नाबालिक दीपक नाम के लड़के को बुरी तरह से तड़पा तड़पा कर मार डाला गया है।

यह दहला देने वाली घटना घटी है हरियाणा के फरीदाबाद में। दरअसल 29 फरवरी 2024 से ही फरीदाबाद के अरुआ गांव में रहने वाला एक 17 वर्ष का नाबालिग लड़का अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद दीपक नाम के इस लड़के को उसके परिजनों ने आसपास बहुत ढूंढा। दीपक के परिजनों के अनुसार वह शाम के समय अपने घर से निकला था किंतु उसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

गांव वालों द्वारा की जा रही पंचायत।

परिजनो ने अपने बेटे दीपक को काफी ढूंढा किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के गायब होने की जानकारी पुलिस को दे दी। गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्परता से दीपक की तलाश चालू कर दी। पुलिस द्वारा  की जा रही जांच में पुलिस को पास के ही एक गांव में रहने वाले सुहान, ऐजाद और साबिर नाम के लड़कों पर संदेह हुआ। जिस पर पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर के दनकौर से इन तीनों लड़कों को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान पहले तो यह लड़के कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए किंतु जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उन्होंने माना कि उन्होंने दीपक की हत्या कर दी है। इन तीनों लड़कों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने दीपक को मार कर उसकी लाश को यमुना नदी में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने यमुना नदी में शव की तलाश चालू कर दी किंतु जब दीपक का शव नहीं मिला तो पुलिस ने दोबारा कड़ाई से इन तीनों युवकों से पूछताछ की।

इसके बाद ये तीनों टूट गए और सच्चाई बताते हुए उन्होंने पुलिस को बताया कि  उन्होंने दीपक को मार कर उसकी लाश को एक गड्ढे में दबा दिया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ उसे जगह ले गई जहां पर उन्होंने दीपक का शव दबाए जाने के बारे में बताया था।आरोपियों के निशान दही के बाद पुलिस ने जब वहां पर खुदाई करवाई तब वहां से पुलिस ने नाबालिग दीपक का शव बरामद कर लिया।

बता दें की दीपक का शव बुरी तरह से सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ। इसके बारे में आरोपीयों ने बताया की उन्होंने दीपक के ऊपर तेजाब भी डाल दिया था। इन तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपक को पीट-पीट कर उसके हाथ पांव तोड़े थे, उसके दांत भी तोड़ दिए थे और साथ ही उन्होंने दीपक की एक आंख भी निकाल ली थी। अपने कुकृत्य के बारे में बताते हुए साबिर, सुहान और ऐजाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपक का मफलर से गला भी घोट दिया था।

इस क्रूर हत्याकांड के बारे में दीपक के परिजनों का कहना है की दीपक ने ऐजाद और उसके घर वालों को खेतों में एक गाय को काटते हुए देख लिया था। इसके बाद उन्होंने दीपक को इसलिए मार दिया ताकि वह किसी को भी गौ हत्या की जानकारी ना दे सके। बता दे कि इस क्रूर हत्याकांड से आक्रोशित होकर अरूआ गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई थी। इस पंचायत में गांव वालों ने पुलिस को 15 और लोगों के नाम बताए हैं जो इस जघन्य हत्याकांड में शामिल हैं।

बता दें कि पंचायत ने पुलिस को जिन 15 व्यक्तियों के नामों की सूची दी है वह सभी लोग मुस्लिम समाज के हैं। पंचायत ने उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस क्रूरतम हत्याकांड के बारे में पुलिस का कहना है कि नाबालिक दीपक की हत्या के मामले मैं पकड़े गए आरोपियों का कहना है की दीपक उनकी बहन से बातें किया करता था जिसके चलते उसकी हत्या की गई है।

मिली अधिक जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के द्वारा इस दहला देने वाले हत्याकांड की जांच अब संबंधित थाने से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। आशा की जानी चाहिए कि क्राइम ब्रांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *