Insult of Hindu Gods and Goddesses, Hindu = thief, dacoit, slave-robber, FIR against 12 people of Christian Morcha.”

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करना अब फैशन हो चुका है।

सनातन🚩समाचार🌎 इसमें कोई दो राय नहीं है की आजकल हिंदुओं को बुरा भला कहने का रिवाज ही बन चुका है। जिसे देखो वही हिंदुओं की ओर मुख करके वमन करने लगता है।

अब एक संयुक्त मोर्चे ने बकायदा मंच लगा कर हिंदू देवी देवताओं का घोर अपमान तो किया ही है साथ ही हिंदुओं को चोर, डकैत, गुलाम और लुटेरा भी कहा गया है। धर्म का ये घोर अपमान हुआ है छत्तीसगढ़ के जशपुर में। यहां जन जागृति सभा के नाम पर हिंदुओं, देवी देवताओं के खिलाफ जमकर विष वमन किया गया है। इस कार्यक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुओं के खिलाफ जमकर जहर उगला जा रहा है।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जशपुर के कुनकुरी थाना इलाके में 27 फरवरी 2024 को इस सभा का आयोजन भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा और राष्ट्रीय एकता परिषद की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। इस सभा के मंच से हिंदुत्व और ब्राम्हणों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिंदू देवी देवताओं का भी अपमान किया गया। इसी मंच से हिंंदुओं और ब्राह्मणों के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए कहा गया की खुद को हिंदू कहना बंद करो।

हिंदू कोई धर्म नहीं, हिंदू कहना गाली है। ये फारसी भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ चोर, डकैत, लुटेरा, गुलाम होता है। जिस तरह से 3.5 % एनबीसी ब्राह्मणों के द्वारा हमें 4000 साल से गुलाम बनाए रखा जा रहा है, वैसे ही आज हमें हिंदू के नाम पर गुलाम बनाए रखने का काम किया जा रहा है। इस आयोजन का एजेंडा केवल हिंदुओं और हिंदू देवी देवताओं के अपमान तक ही सीमित नहीं रहा इस से आगे बढ़ कर इस सभा के मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान लोगों से ईवीएम तोड़ने के लिए भी उकसाया गया। 

इस आयोजन के बारे में विहिप समेत तमाम हिंदूवादी संगठनों ने विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की माँग की। इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक, अभद्र और गलत टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि इस आयोजन ने अलग-अलग संप्रदाय और धर्म के लोगों के बीच शत्रुता और घृणा पैदा कर राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता को धक्का पहुँचाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

एसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले के बारे में बताया है कि शिकायत और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो की जाँच के बाद आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुनकुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153 (क), 153 (ख), 295(क), 505(2), 109, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सुनील खलखो निवासी गोढ़ी थाना बागबहार, श्याम सुंदर मरावी निवासी कुनकुरी, मीरा तिर्की निवासी कांसाबेल, व्लासियुस तिग्गा निवासी अंबिकापुर, संजय सक्सेना निवासी कापू. रायगढ़, रेमिश तिर्की निवासी कांसावेल, दिनेश भगत निवासी नारियल डांड थाना कांसाबेल, हर्ष कुजूर निवासी पिराई थाना बगीचा, रूपनारायण एक्का निवासी जशपुर के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *