सनातन🚩समाचार🌎 रविवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078,
अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, मास – श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – अष्टमी सुबह 7:56 बजे तक तत्पश्चात नवमी 🌹

2⃣ आज का योग ~ कुंडली में पित्र दोष है और राशि मेष अथवा तुला है तो आज किसी भी स्वधर्मी अंगहीन व्यक्ति को कुछ भी मीठा अवश्य खिलाएं ✋

3⃣ 👉 कंठ के ऊपरी भाग में कोई पीड़ा रहती है और राशि तुला है तो आज हृदय स्त्रोत का पाठ करें और साथ ही रात्रि को भूमि शयन करें कल्याण होगा।

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝है या जन्म दिवस🎂 है वह आज काले अथवा नीले कपड़े ना पहने।

5⃣ भोजन 😋 ~ मेष राशि वाले आज पूरी तरह सात्विक भोजन करें❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ आज मीन राशि के जातक लाल वस्त्र गुड अथवा सौंफ का दान करें कल्याण होगा 🙏

7⃣ आज ~ विदेश जाने की योजना बना रहे हैं और रात्रि को स्वप्न में सांप दिखने लगे हैं साथ ही राशि वृश्चिक अथवा कन्या है तो आज नंगे सर धूप में ना जाएं तथा बंदरों को गुड़ खिलाएं❗

8⃣वास्तु विशेष :- अगर घर के अंदर बेसमेंट यानी तहखाना बना हुआ है तो आज उसमें सूखी लाल मिर्च सु लगाएं🌹

9⃣सावधान✋ आज साईं 4:30 से 6:00 तक कोई भी शुभ कार्य न करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज किसी भी रूप में चने अथवा चने की बनी हुई कोई भी चीज का सेवन ना करें 🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष- आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- द्वादश चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं।जॉब में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। सफेद रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में कर्क या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा नवम रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। दशम चन्द्रमा सफलता देगा।

तुला- सप्तम चन्द्रमा आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का पँचम गोचर  संतान को सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद  रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में व चतुर्थ चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के कर्क गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द या तिल का दान करें।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

2 thoughts on “सनातन🚩समाचार🌎1 – 8 – 21 रविवार के लिये कल्याणकारी ज्योतिशीय परामर्श एवं दैनिक राशिफल …..”
    1. आपने हमारा उत्साह बढ़ाया। बहुत बहुत धन्यवाद जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *