सनातन🚩समाचार🌎 गुरुवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078,अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, मास – श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वादशी सायें 5:09 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी🌹

2⃣ आज का योग ~ जैसे कन्या की शादी में विलंब हो रहा है और राशि तुला अथवा कुंभ है तो आज वह कन्या बेसन के साथ लड्डू श्री विष्णु भगवान जी को अर्पण करें तथा साथ ही मां पार्वती जी से निवेदन करें कल्याण होगा ✋

3⃣ 👉 जिन जातकों की राशि कर्क है और कमर में पीड़ा रहती है तो आज किसी के खिलाफ झूठी गवाही ना दें।

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝है या जन्म दिवस🎂 है वह आज अग्नि से बचाव रखें।

5⃣ भोजन 😋 ~ आज भोजन में सिंह राशि के जातक निम्बू का सेवन अवश्य करें❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ जिन जातकों की कुंडली में गुरु वक्री  है वह आज किसी पण्डित जी को पीले वस्त्र दान करें 🙏

7⃣ आज ~ पुत्र का स्वास्थ्य खराब रहता है और आपकी राशि कर्क है तो आज देसी गाय को केले खिलाएं❗

8⃣वास्तु विशेष :- आज घर के उत्तरी भाग में केसर मिश्रित जल का छिड़काव करें, शुभ फल मिलेगा🌹

9⃣सावधान✋ आज दुपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक कोई भी शुभ कार्य न करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज वेसन से निर्मित मिठाई खाएं तथा औरों को खिलाएं🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष  ल
आज अच्छा दिन होगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। संतान पक्ष और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चों के मामले में आज चिंता बनी रहेगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने की आदत छोड़नी होगी।

वृषभ
परिवार में खुशी और उल्लास का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें। ऑफिस में किसी बड़ी योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज छात्रों को खूब पढ़ाई करनी पड़ेगी। महिला वर्ग से लाभ होगा।

मिथुन
व्यापार ठीक रहेगा। आपको आर्थिक प्रगति के अवसर मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप किसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी के सामने अपने राज उजागर करने में सावधानी बरतें।

कर्क
आज आपको सफलता मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपके काम में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। नए काम में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह
आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी मित्र की मदद ले सकते हैं। आप अच्छा करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। इस समय ऋण राशि वापस नहीं की जाएगी।

कन्या
आज आपकी परेशानियां दूर होने की संभावना है। नए काम से आपको लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इलाज में अधिक खर्च हो सकता है। बातचीत करते समय सावधान रहें।

तुला
आज किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। निवेश के ऑफर मिल सकते हैं। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

वृश्चिक
आज युवाओं को सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। एक दोस्त मदद कर सकता है। काम का दबाव कम होने से आज आप काफी स्वतंत्र महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। किसी के साथ मतभेद सुलझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु
आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। आवश्यकतानुसार काम करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या बदलने की कोशिश करें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। माता-पिता की सेवा जरूर करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आप अपने काम से बहुत संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रोकी गई राशि वापस कर दी जाएगी। किसी मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें ताजा कर देंगे। कुछ नया महसूस होगा।

कुंभ
आज किसी से मतभेद होने की संभावना है। आज आपको तनाव लेने से बचना होगा। अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस का माहौल आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से कुछ भी न छुपाएं। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

मीन
आज आपको अपनी निजी बातें किसी को बताने से बचना होगा। कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *