सनातन🚩समाचार🌎 मंगलवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078,अयन – दक्षिणायन, ऋतु – शरद, मास – भाद्रपद, कृष्ण  पक्ष – कृष्ण, तिथि – नवमी 31 सितम्बर प्रातः 4:23 बजे  तक तत्पश्चात दशमी🌹

2⃣ आज का योग ~ किसी को कोई असाध्य रोग हो गया है और राशि धनु अथवा मकर है तो आज लाल वस्त्र ना पहने और लौकी दान करें✋

3⃣ 👉 भाई से झगड़ा रहता है और कुंडली मे मंगल अस्त है तो आज श्री हनुमान जी की शरण मे जाएं।

4⃣ आज –  जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝 है या जन्म दिवस🎂 है वह आज लाल फल दान करें।

5⃣ भोजन 😋 ~ कुंडली मे राहु वक्री हौ और वृहस्पति अस्त है तो आज चने का सेवन ना करें❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ तुला और मेष राशि के जातक आज नींबू दान कर दें 🙏

7⃣ आज ~ कण्या राशि के जातक आज किसी भी मन्दिर में जाके कोई भी शारीरिक सेवा अवश्य करें❗

8⃣ वास्तु विशेष :- आज घर मे 2 साल से अधिक पुराने बादाम पढ़ें है ओर राशि मेष अथवा धनु है तो वह बादाम घर से निकाल दें🌹

9⃣ सावधान✋ आज सायें 3 बजे से 4.30 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें  ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज विदेश जाने की योजना पर कार्य अवश्य करें🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष
आज स्वार्थी मनोवृति रहेगी जिस वजह से आलोचना भी हो सकती है। आज आप जैसा अपने लिए पसन्द करते है वैसा व्यवहार अन्य के साथ नहीं करेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा। पारिवारिक वातावरण से असंतोष रहेगा। परिजनों का व्यवहार अनापेक्षित रहने से मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे। महिला वर्ग छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी दिखाएंगी। सेहत में अकस्मात गिरावट आएगी।

वृष
व्यवसाय में आज आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे है परन्तु यहाँ भी लापरवाही के चलते आशानुकूल काम नहीं होगा नए कार्य मिलते मिलते निरस्त अथवा किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में जा सकते है। गृहस्थ में आज अधिक आसक्ति रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। महिलाओं से विवेकी व्यवहार करें।
आध्यत्म में निष्ठां होने पर भी रूचि कम ही रहेगी।

मिथुन
धन सम्बंधित व्यवहारों में आज स्पष्टता रखें आज आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना हो ध्यान रहे। असंयमित दिनचर्या का सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। भोजन एवं आराम में लापरवाही न करें। सरकार विरोधी गतिविधियों के कारण मान हानि हो सकती है सावधानी बरतें। महिला वर्ग किसी कारण से क्रोधित रहेंगी परिवार में धन एवं सेहत सम्बंधित परेशानी बन सकती है। गूढ़ रहस्यों में ज्यादा ना पढ़ें मानसिक रूप से विचलित होने की सम्भवना है।

कर्क
व्यवसायियो को व्यवसाय में प्रारंभिक निराशा के बाद आकस्मिक उछाल आने से धन की आमद निश्चित होगी। नौकरीपेशा जातक थकान के कारण आलस्य में रहेंगे अधिकारियो से सावधान रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार की वजह से भ्रामक स्थिति बन सकती है गलतफहमियों को मिल बैठ कर दूर करें। संध्या का समय पूरे दिन की अपेक्षा शांत एवं लाभ दायक रहेगा। पुराने निवेश से भी लाभ की संभावना है।

सिंह
व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन परिणाम आपकी आशा के अनुरूप ही रहेगा। मध्यान के समय आकस्मिक धन प्राप्ति होगी। आज दिनचर्या में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ेगा असुविधा होने पर भी सामाजिक संबंधों में निकटता आएगी। आज बुजुर्ग एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों की कृपा दृष्टि रहने से धन एवं सम्मान दोनों मिलेंगे। महिलाये धर्म-कर्म में अधिक रूचि लेंगी परन्तु खान-पान असंयमित रहने से पेट सम्बंधित शिकायत होगी।

कन्या
कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपको आवश्यकता पड़ने पर सहयोग नहीं मिल सकेगा जिससे कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलु उलझने आज भी बनी रहेंगी महिलाये आर्थिक रूप से अन्य की तुलना में स्वयं को न्यून समझेंगी। पारिवारिक मतभेद में भी धन विशेष कारण रहेगा। आकस्मिक क्रोध आस-पास का वातावरण अशान्त बनायेगा। संताने मन मर्जी करेंगी।

तुला
व्यवसाय एवं घर में लोगो की बेवजह रोका-टोकी के कारण मन क्षुब्ध रहेगा। क्रोध भी स्वभावानुसार अधिक रहेगा परन्तु स्थिति को भांप कर नियंत्रण में रखेंगे। दोपहर के बाद के समय थोड़ा लाभ अवश्य होगा लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर बचत नहीं कर पाएंगे। किसी महिला के कारण सामाजिक क्षेत्र पर किरकिरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असहजता अनुभव करेंगे।

वृश्चिक
नए कार्य का आरम्भ भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश सम्बंधित व्यवसाय में आकस्मिक वृद्वि के योग है इसमें निवेश अत्यन्त शुभ रहेगा। महिलाये भी पुरुषों को टक्कर देंगी कार्य क्षेत्र पर एक कदम आगे रहेंगी लेकिन गृहस्थ में तालमेल की कमी रह सकती है कार्य बोझ के कारण चिड़चिड़ा स्वभाव रहेगा। धर्म कर्म के प्रति अरुचि आएगी। महिलाओं के लिए आज मौन साधन उपयुक्त रहेगा।

धनु
वाणी में तीखापन कार्य क्षेत्र पर नुक्सान कराएगा पारिवारिक वातावरण भी व्यवहार शून्यता के कारण बिगडेगा। महिला वर्ग को आज प्रसन्न रखने का प्रयास करें अन्यथा घर में उथल-पुथल निश्चित है। नौकरी वाली महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र से असंतुष्ट रहेंगी सहकर्मियो के अनैतिक कार्य के कारण विवाद रहेगा परन्तु विजय आपकी ही होगी। व्यवसायी लोग अधिक व्यस्तता के कारण लापरवाही से कार्य करेंगे लेकिन धन की आमद होने से आर्थिक रूप से निराश नहीं होंगे।

मकर
भावुकता आज अधिक रहेगी जिससे मामूली बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ेने पर मन दुःख के प्रसंग बनेंगे। महिलाओं का मिजाज पल-पल में बदलेगा जिससे अन्य लोगो को समझने में परेशानी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज महिलाओं की  छवि गर्म मिजाज वाली बनेगी। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु यथा संभव निरस्त करें। कही-सुनी बातों पर यकीन ना करें सम्मानित व्यक्तियों से सम्बन्ध ख़राब हो सकते है।

कुंभ
छोटी सी गलती भी बड़ी हानि करा सकती है। व्यवसायी वर्ग को नए कार्यानुबंध मिल सकते है इनसे भविष्य में लाभ भी निश्चित होगा। सरकारी कार्य अंतिम चरण में पहुच कर अटक जाएगे फिर भी प्रयास जारी रखें सफलता विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी की दखलंदाजी के कारण वैर विरोध बढेगा। आज आप अपने काम से काम रखे बिना मांगे सलाह ना दें। सन्तानो के विषय में जानकारी रखें गृहस्थ में धैर्य से काम् लें।

मीन
आपका आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन के विचार पल में बदलने से निर्णय लेने में परेशानी होगी अथवा निर्णय जल्दबाजी में लेने से गलत सिद्ध होंगे। सम्बन्धो को लेकर आज अत्यन्त भावुक रहेंगे पारिवारिक सदस्यों के प्रति आदर का भाव रखेंगे परन्तु आपके प्रति परिजनों की शंकालु वृति रहने से मन दुखी होगा। धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे खर्च भी सीमा से अधिक करेंगे जिससे आर्थिक कठिनाइया उपस्थित होंगी।


हिन्दू हैं शूरवीरों की संतान

देखें वीडियो

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *