सनातन🚩समाचार🌎 शुक्रवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078, अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, मास – श्रावण, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पंचमी दोपहर 1:42 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी🌹

2⃣ आज का योग ~ आज नाग पंचमी है अतः आज उन जातकों के लिए एक सुंदर योग हैं जिनका अपना मकान नहीं बन पा रहा है तथा राशि कर्क अथवा मकर है ऐसे जातक आज पूरी तरह सात्विक रहे सात्विक भोजन करें तथा साथ ही किसी देसी गाय को चरी भी खिला दे कल्याण होगा ✋

3⃣ 👉 जिन जातकों का पेट अक्सर खराब रहता है तथा राशि तुला अथवा मीन है वह आज दिन में किसी भी समय अपने कानों पर दही का तिलक कर कल्याण होगा।

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝 है या जन्म दिवस🎂 है वह आज नाग देवता तथा साथ ही अपने कुलदेवता की भी पूजा अवश्य करें शुभ योग है इसका लाभ ले

5⃣ भोजन 😋 ~ मेष राशि के जातक आज भोजन में साबुत उड़द अथवा तिल के तेल का सेवन ना करें हो सके तो व्रत ही रख ले शुभ होगा❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ मेष राशि के जातक आज लोहा और तेल का दान करें 🙏

7⃣ आज ~ जिन जातकों की शादी को काफी समय बीत गया है परंतु अभी तक संतान प्राप्ति नहीं हुई है वह आज घर में कच्ची लस्सी का छींटा दें तथा साथ ही दक्षिण की ओर मुख करके अपने बड़ों पुरखों को नमन करते हुए संतान प्राप्ति की याचना करें कल्याण होगा❗

8⃣वास्तु विशेष :- आज घर के पश्चिम भाग को अच्छी प्रकार साफ रखें तथा अगर संभव हो तो आज पश्चिम भाग में किसी भी प्रकार की रोशनी ना करें🌹

9⃣सावधान✋ आज प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज आज मां लक्ष्मी जी की विशेष रूप से स्तुति वंदना करें🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें।

वृष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी।

मिथुन
आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रह सकता है। आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

सिंह
आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। यदि आपका बिजनेस पिछले कुछ समय से नियमित रूप से नहीं चल रहा था, तो आज आपको उसकी चिंता सता सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। आज आपकी कुछ तो परेशानियां वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप अपने स्वभाव के कारण ही खड़ी कर लेंगे, जिसके कारण आपको कष्ट होगा। सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्को से लाभ होगा।  यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है।

मकर
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले नहीं तो भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई संपत्ति भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

मीन
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमे बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा, इसलिए आपको अपने साथियों से सावधान रहना होगा, लेकिन यदि आज आप से कोई धन उधार मांगता है, तो आपको उससे बचने की क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *