ये हिन्दू इलाकों में बंटे जाने अखबारों में पैम्पलेट डलवा के प्रचार करती की महिला उत्पीड़न, जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, श्रमिक शोषण से बचने के लिए, पुलिस FIR दर्ज न करे तो करवाने के लिए सम्पर्क करें साथ ही और भी बहुत कुछ ….

शातिर शिरीन हुसैन

उज्जैन: पैसे लेकर यूनाइटेड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट में नियुक्ति करने की आरोपि शिरीन हुसैन की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह अखबारों में पैम्पलेट डालकर महिलाओं को फँसाने का काम करती थी। ये पैम्पलेट हिंदू इलाकों में बाँटे जाते थे। पैम्पलेट में वह महिला उत्पीड़न, जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, श्रमिक शोषण, पुलिस द्वारा FIR दर्ज न करने जैसे मामलों को हल करवाने का दावा करती थी।

ब्लैकमेल करती थी

मिली कई शिकायतों के बाद शिरीन हुसैन को 11 सितंबर को नागझिरी पुलिस द्वारा धारा 420, 468, 471 व 506 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। शिरीन खुद को यूनाइटेड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट का राष्ट्रीय महासचिव बताती थी, जबिक उसे पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार शिरीन अक्सर मुश्किल हालात में फंसे लोगों से खुद संपर्क करती थी। वह घरेलू हिंसा से परेशान लोगों से संपर्क करती और प्रताड़ित करने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम वसूलती थी।

पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद रविवार (सितंबर 12, 2021) को उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान शिरीन हुसैन पुलिस को भी बरगला रही है। वह
यूनाइटेड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट मानव अधिकार की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी मधु यादव के ऊपर कई आरोप लगा रही है।

60-60 हजार रुपए लिए

इस बारे में मधु यादव ने बताया कि शिरीन हुसैन उनकी संस्था से 2019 में जुड़ी थी। तब शिरीन हुसैन को मध्य प्रदेश प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया था। लेकिन शिरीन हुसैन को नियुक्ति के दो-तीन माह बाद ही संस्था की अन्य महिला सदस्यों से विवाद के बाद हटा दिया गया था। उसने 30 लोगों से 60-60 हजार रुपए लेकर नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र जारी किए थे। मधु यादव ने छह सितंबर को उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को एक ज्ञापन सौंपा था।

शिरीन हुसैन लोगों के बीच अपना रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थी। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले भी वह उज्जैन में कुछ बड़े अधिकारियों से मिली थी। शिरीन के गिरफ्तार होते ही कॉन्ग्रेस और मुस्लिम नेता उसे बचाने के लिए एक्टिव हो गए हैं। इन सभी को शिरीन के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में पकड़े जाने का डर है। शिरीन हुसैन के घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी पुलिस जाँच कर रही है।

अधेड़ लोगों की शादी का ठेका

मिली जानकारी के अनुसार वह मुस्लिम लड़कों को शादी के लिए हिंदू लड़कियों से मिलवाती थी। पुलिस इसकी भी खास तौर पे जाँच कर रही है। शिरीन हुसैन इतनी शातिर है कि वह बुजुर्गों और अधेड़ लोगों की शादी का ठेका लेती थी। उन्हें युवतियों से मिलाती और शादी के नाम पर पैसा लेती थी। इसके बाद उन युवतियों से बुजुर्गों के खिलाफ केस करवाती और पैसे वसूलती। इन सब आरोपों की जाँच भी पुलिस कर रही है।

शिरीन हुसैन की शादी अनाम हुसैन के साथ हुई है। दोनों की यह दूसरी शादी है। अनाम राजनीतिक कार्यक्रमों में साउंड सिस्टम लगाने का काम करता है। दोनों ने शादी के बाद पैसे भी खूब जमा किए हैं। बड़ी बड़ी लग्जरी गाडियीं में घूमने वाले अनाम और शिरीन के कई नेताओं और बड़े लोगों से भी संबंध हैं।

Pamphlets in Hindu areas: Women harassment, land dispute, domestic violence, labor exploitation, if the police does not register an FIR, then contact and the police caught Shireen Hussain, who got married to Muslim boys.

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *