Devbhoomi also wreaked havoc on Hindus, strangled her for failing to rape a girl, police arrested Asif Mohammad.”

हिमाचलियों के लिए नई घटना है पर ये तो सारे देश में हो रहा है।

सनातन🚩समाचार🌎हमेशा शांत रहने वाला और देवभूमि कहा जाने वाला हिमाचल प्रदेश भी अब हैवानों के साए में आ चुका है। अब यहां पर भी जीव हत्याओं के साथ-साथ घरों को तोड़ा जाना, अवैध मजारों का निर्माण होना आम बात हो चुकी है। परंतु इन सब के चलते आज तक जो हिमाचल में नहीं हुआ था वह भी अब हो गया है।

विवरण ……….

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल मुख्यालय अंब में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में एक युवती का शव पाया गया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और वीडियोग्राफी इत्यादि करवा कर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस लड़की की गला काटकर हत्या 5 अप्रैल 2022 को की गई थी। मृतका की पहचान 15 वर्षीय प्राची राणा पुत्री अजय राणा निवासी प्रताप नगर (अंब) के रूप में की गई है। प्राची राणा को गला रेत कर मौत के घाट उतारा गया है। इस जघन्य हत्या कांड का तब पता चला जब मृतका की मां ने मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटकर अपनी बेटी को घर की ही लॉबी में खून से लथपथ मृत हालत में पाया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर भी मामले की जांच के लिए दल बल के साथ मौके पर जा पहुंच गए थे।

दसवीं कक्षा की छात्रा थी

प्रतापनगर के अपने घर में किशोरी मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां दोपहर बाद 3.30 बजे ड्यूटी से लौटी तो घर के अंदर बेटी का शव खून से लथपथ देख बदहवास हो गई। उसके चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने से पहले वीडियाग्राफी करवाई। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वारदात के समय किशोरी के साथ हाथापाई की गई थी और फिर उसका गला रेत दिया गया था। सूत्रों के अनुसार जब किशोरी घर पर अकेली होती थी तो दरवाजे को अंदर से ताला लगाकर रखती थी। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि इस वारदात के पीछे किसी जान पहचान वाले का हाथ हो सकता है।

निर्ममता से गला काट दिया

इस मामलें में गहन खोज बीन के बाद आखिर पुलिस ने स्थानीय निवासी आसिफ मुहम्मद वार्ड नंबर 3 ,अम्ब को 15 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अम्ब में ही प्लम्बर और अखबार को घर घर फेंकने का कार्य करता है। घटना के दिन वह अखबार के 160 रूपए लेने के बहाने ये युवती के घर गया। जान पहचान होने के कारण युवती ने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया, जिसपर इसनें युवती को गंदी नियत से पीछे से पकड़ लिया। इस पर युवती ने आरोपि को थप्पड़ मारा और अपने परिवार वालों से शिकायत की बात कही । इतने पर आसिफ भड़क उठा और उसने पेपर कटर (जो पेन की तरह होता है) से युवती का निर्ममता से गला काट दिया, और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा इस हैवान को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुसलमान द्वारा किए जाने कि सुचना

अम्ब हत्याकांड में आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग सुबह से ही थाने के आसपास जमा होने लग पड़े और देखते देखते लोगों ने अम्ब थाने का घेराव कर लिया। स्थानीय लोग सिर्फ एक ही मांग पर अड़े हुए थे कि आरोपि को उनके हवाले किया जाए ,उस ये लोग खुद सज़ा देंगे। पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। ये सभी आरोपि को फांसी की मांग को लेकर थाने के सामने डट गए थे। इस हत्या कांड को मुसलमान द्वारा किए जाने कि सुचना मिलने पर स्थानीय लोग बहुत उग्र थे। मौके पर हिंदू संगठनों ने घोषणा की कि जो भी वकील आरोपि का केस लड़ेगा उसके खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा, और उसके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मृतक लड़की के पिता ने

लोगों को शांत करने में पुलिस को बहुत ज्यादा प्रयास करना पड़ा। एक बार तो लोग थाने में घुसने तक को तैयार हो गए थे। आखिर स्थिति को बिगड़ते हुए देखकर मृतक लड़की के पिता ने ही आगे आकर लोगों को समझाया तथा कानून के अनुसार दोषी को दंड दिलवाए जाने की बात कही। इसके बाद लोग शांत हो गए।

https://youtu.be/WT1ymSnq3m8
गुस्साए लोग

दहला देने वाले हत्याकांड की खास बात यह रही कि हिमाचल में किसी विधर्मी के द्वारा हिंदू लड़की का गला काट देने की यह पहली घटना है, परंतु सारे देश में तो यह अक्सर होता ही रहता है। हिमाचल में होने वाली पहली घटना से लोग बहुत सदमे में थे, तथा सवाल कर रहे थे कि क्या अब हिमाचल में भी वही सब कुछ होने वाला है जो अब तक सारे देश में होता रहा है ? ? ?

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *