मजार या अनैतिक गतिविधियों का अड्डा ? भूरे शाह की मजार की खुली पोल।
वर्तमान में हिन्दुस्थान मजारों का देश बन चुका है। देश का शायद ही कोई कोना ऐसा बचा होगा जहाँ पर मजार ना हो। मजे की बात है की ये मजारें रातों रात उग रही हैं और इसके साथ ही अब इन मजारों की असलियतें भी सामने आने लगी हैं। अब ऐसा मामला सामने आया है हरियाणा में। इस प्रदेश के फरीदाबाद में पड़ते बल्लभगढ़ में बनी एक अवैध मजार को लोगों ने तोड़ दिया है।
बतादें की इस मजार से सेक्स और स्त्रियों को वश में करने सहित कई तरह की दवाएँ मिली थीं, इस से आक्रोशित होकर लोगों द्वारा मंगलवार 23 नवंबर 2021 को इसे तोड़ दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये मजार बल्लभगढ़ पंचायत भवन की जमीन पर बनाई गई है। इस पर हुए बवाल के बाद साथ ही पुलिस प्रशासन ने थाना शहर प्रभारी सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से बदल कर उनके स्थान पर सत्यभान को नया थाना प्रभारी बना दिया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर को शिकायत मिली थी कि मजार के टॉयलेट में हिन्दू-देवी देवताओं की तस्वीरें लगी हुई हैं। इसपर जब लोग वहाँ पहुँचे तो उन्हें वहाँ से नशीली सेक्सवर्धक दवाओं के साथ, पाकिस्तान की किताबें और कई आपत्तिजनक वस्तुएँ बरामद हुईं। इससे गुस्साए लोग उस अवैध मजार को हटाने के लिए धरना-प्रदर्शन करने लगे। इस हुए बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विरोध प्रदर्शन के दौरान वहाँ इकट्ठे हुए लोगों ने रिपोर्टर को बताया था कि मजार के मौलवी का नाम अब्दुल गफ्फार है, जो हिन्दू महिलाओं को बहकाने के लिए अपना नाम बबली बताता है।
बल्लभगढ़ के इस मजार के बाहर जो बोर्ड लगा था, उस पर ‘बाबा भूरेशाह की दरगाह’ लिखा था। हंगामा बढ़ता देख कर फरीदाबाद पुलिस मजार के अंदर मौजूद मौलवी नुमा व्यक्ति को अपने साथ ले गई। इस अवसर औए मौजूद हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से माँग की थी कि जल्द से जल्द इस अवैध मजार को तोड़कर यहां एक मंदिर बनाया जाए। इस मामले के बारे में फरीदाबाद पुलिस के कहा है कि जाँच की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी अब्दुल गफ्फार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। तथा साथ ही राजस्व विभाग से भी सारा रिकार्ड मांगा जाएगा।
Sex captive medicines, Pakistani books, in toilet….. people broke “mazar”
हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।