हर दिन हिंदुओं पे कहर का दिन, मन्दिर तोड़े जाते हैं, शिवलिंग खंडित किये जाते हैं, गौ हत्या होती है।

अभी तक पिछले दिनों शहर में हुए गौहत्या के अपराधी नहीं पकड़े गए हैं और अब ये गौमांस की बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आने से हिन्दू सकते में हैं। पहले हुई गौहत्या पर भारी बवाल हुआ था।

—————————————————————————–

लुधियाना: फिरोजपुर से लाकर शहर में गोमांस बेचने वाली बंगाली महिला और उसके दो साथियों को पुलिस की सीआईए-3 टीम ने गौमांस सहित गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर से लाकर लुधियाना में गोमांस बेचने वाली बंगाली महिला तथा उसके दो सहयोगियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में द पंजाब प्राहीबीशन आफ काओ स्लाटर एक्ट 1955 के तहत केस दर्ज करके मंगलवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से लुधियाना में बेचने के लिए ये गोमांस लाया जा रहा था। यह गोमांस ऑटो में भरकर यहां लाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करके भारत नगर चौक पर ऑटो को रोक कर गोमांस के साथ इसमे सवार एक महिला और दो युवकों को दबोच लिया। ऑटो में सवार महिला मनोहर नगर की निवासी बताई जा रही है। यह लोग फिरोजपुर से लुधियाना में गोमांस बेचने के लिए लेकर आते थे।

दरअसल पुलिस को सोमवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपि बाहर से गोमांस लाकर शहर में बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। आज भी वाे लोग आटो रिक्शा नंबर पीबी 10 सी क्यू 1904 पर गोमांस लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर भारत नगर चौक में की गई नाकाबंदी के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बतादें की आरोपि महिला के खिलाफ पहले भी गोमांस तस्करी के आराेप में एक केस दर्ज है। अभी तक कि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह तीनों मुस्लिम बहुल एरिया में गोमांस बेचते थे। यह पहले भी इस तरह से मांस लेकर आते थे और यहां पर आकर बेचते थे। यह गोमांस 17 बाेरियों में भरा हुआ था।

प्राप्त और सूत्रों के अनुसार, लुधियाना में किराये के मकान में रहने वाली ये बंगाली महिला फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हड्डारोड़ी से 20 रुपये किलो के हिसाब से गोमांस लाई थी। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी है। इस बार वह ज्यादा मांस लेकर जा रही थी तो पकड़ी गई। इस आरोपि महिला ने पुलिस को बताया है कि वह लुधियाना में ही कई लोगों को गोमांस की सप्लाई करती है। पहले वह स्थानीय स्तर पर किसी महिला से गोमांस लेकर लोगों को सप्लाई देती थी। वहां से उसे गोमांस मंहगा मिलता था। लेकिन अब उसने 20 रुपये किलो की दर से गोमांस लाकर 100 रुपये किलो की दर से बेचना था।

वह कई रेहडिय़ों और दुकानों पर भी यह मांस की सप्लाई करती थी। आरोपी महिला के अनुसार शहर में गौमांस की मांग बढ़ रही है।
बहरहाल अब पुलिस बहुत बारीकी से इस सारे मामले की जांच कर रही है।

Punjab: 4.19 quintals of beef recovered, Muslima Bibi caught along with her companions

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *