Police shot the person who killed him for not becoming a Muslim, Nidhi’s killer Sufiyan was caught.

निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से गिरा कर मारने वाला हैवान ठाकुरगंज से बालागंज की ओर भाग रहा था पर बाबा की पुलिस ने मार दी गोली।

सनातन 🚩समाचार🌎 (योगेश द्विवेदी) बहुचर्चित निधि हत्याकांड के बारे में बड़ी खबर है की इस्लाम कबूल ना करने पर गुस्साए सूफियान द्वारा चौथी मंजिल से गिरा कर मार देने वाले हैवान को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल लखनऊ के दुबग्गा इलाके के डूडा कॉलोनी में गत 15 नवंबर 2022 को निधि गुप्ता नाम की लड़की की निश्रंस हत्या कर दी गई थी।

मुसलमान बनके निकाह नहीं

लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि सूफियान ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गिराए जाने के बाद इलाज के दौरान ही निधि की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से सूफियान फरार चल रहा था। परिजनो के अनुसार इस हत्या के पीछे का कारण निधि का मुसलमानी बनने से इंकार और निकाह से इनकार करना बताया गया है। मृतिका के परिजनों का आरोप है की सूफियान काफी समय से उनकी बेटी निधि के पीछे पड़ा हुआ था।

इस्लामिक सनक

वह उस पर हिंदू धर्म त्याग कर मुसलमान बनकर उस से निकाह का दबाव डाल रहा था। उसकी इस्लामिक सनक से तंग आकर निधि को उसके परिजनों ने कुछ समय के लिए उसके ननिहाल भेज दिया था। जब निधि वापिस आई तो सूफियान ने उसे फिर से परेशान करना चालू कर दिया था। सूफियान की हरकतों से हरकतें से परेशान होकर 14 नवंबर 2022 को निधि की माँ ने अपने भाई को बुलाया। वे सूफियान के परिजनों को उसकी करतूतें बताने उसके घर जा रहे थे, परंतु इसी बीच मौका पा कर गुस्साए सूफियान ने निधि को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

25 हजार का इनाम

निधि को धक्का देकर नीचे गिराने के बाद से सूफियान लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसे हर जगह तलाश कर रही थी। पता चला है कि इस घटना के बाद से सूफियान के घरवाले उसे बचाने के जी तोड़ प्रयास कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि के हत्यारे सूफियान पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। लखनऊ पुलिस निधि गुप्ता की मौत के बाद से लगातार सूफियान की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही थी। हैवान सूफियान को पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस की 6 से अधिक टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

पुलिस से मुठभेड़

सनातन 🚩समाचार🌎 के जिला इंचार्ज (उन्नाव) योगेश द्विवेदी के अनुसार पुलिस को सूफियान के फोन की आखिरी लोकेशन चौक में मिली थी। इसके साथ ही एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई थी। इस बीच पुलिस को सूफियान की लोकेशन दुबग्गा इलाके में पता चली और टीम वहाँ पहुँच गई। यहीं पर पुलिस टीम की सूफियान के साथ मुठभेड़ हो गई। खबर है कि वह ठाकुरगंज से बालागंज की ओर भाग रहा था।

https://youtu.be/nGTrGgC3rL4
मौके की वीडियो

गोली पैर में लगी

आरोपि सूफियान को शुक्रवार 18 नवंबर 2022 को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी लखनऊ के ठाकुरगंज से हुई है। सूत्रों के अनुसार सूफियान पुलिस के घेरे से भागने की कोशिश कर रहा था। इस एनकाउंटर में आरोपि के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार एनकाउंटर के तुरंत बाद पुलिस ने घायल आरोपि सूफियान को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसका इलाज करवाने के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बेशक यूपी पुलिस ने इस शैतान सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है परंतु यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक हिंदुओं की लड़कियां इन वहशी दरिंदों का शिकार होती रहेंगी आखिर यह लोग क्यों हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने पर तुले हुए हैं ❓

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *