सनातन संस्कृति पे चहुँ ओर से हमले जारी अब पारम्परिक परिधान साड़ी की बारी।

गौरवमयी परिधान साड़ी

सारे देश से हर रोज कहीं ना कहीं से ऐसी खबर निरन्तर सामने आती जा रही हैं, जिनमे कोई रोटी पे थूक रहा है कोई फलों को थूक लगा रहा है तो कोई ब्रेड इत्यादि पे थूक रहा होता है और साथ ही हिन्दू मान्यताओं वे तो हमले होना अब सेकुलर हिन्दुस्थान में आम हो चला है। हिंदुओं के सभी बड़े सन्त या तो जेल की हवा खा चुके हैं और कुछ अभी भी निर्दोष होने के बावजूद जेलों में पड़े हैं। परन्तु सनातन के द्रोहियों का लक्ष्य तो इस सभ्यता पूरी तरह खत्म करने का है।

उनके इसी अभियान को आगे बढ़ाया गया है दिल्ली के एक रेस्टोरेंट के द्वारा। दरअसल दिल्ली के एक रेस्टोरेंट अकीला अंसल प्लाजा द्वारा एक सभ्रांत महिला को उस समय रेस्टोरेंट में दाखिल होने से रोक दिया जब वह इस तथाकथित आधुनिक रेस्टोरेंट में साड़ी पहन कर प्रवेश कर रही थीं।

भारतीय गौरव

ये मामला दिल्ली के अकीला अंसल प्लाजा रेस्टोरेंट का है, जहाँ अनीता चौधरी नाम की एक सभ्रांत महिला को रेस्टोरेंट में जाने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया गया क्योकि उन्होंने भारतीय गौरव का प्रतीक साड़ी पहने हुए थी।

अगर आप दिल्ली में रहते है और वीकेंड पर अपने परिवार के साथ ‘फेमिली डिनर या लंच’ करने की योजना बना रहे है तो ‘जेब’ में पैसे देखने से पहले अब अपने ‘कपडे’ देखना ज्यादा जरूरी विषय बन गया है। क्योंकि अब भारत में ही ‘भारतीय परिधानों’ को ‘स्मार्ट’ न बताने वाले घटिया और विदेशी मानसिकता के लोग खुले-आम आपको रोक सकते है और न सिर्फ आपके कपड़ो की बल्कि आपकी छवि को भी धूमिल कर सकते है।

पाश्चात्य संस्कृति

बतादें की हम आपको ये बात इसलिए बता रहे है क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले कुछ लोगो के दिल में अब हिंदुस्तान के संस्कार नहीं बल्कि पाश्चात्य संस्कृति के संस्कार घर कर चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते आधुनिकीकरण में कुछ लोगो की मानसिकता का इस तरह से आधुनिकीकरण होना कही न कही हमारी संस्कृति के लिए एक बहुत बड़े खतरे की चेतावनी है।

स्वयं अनिता चौधरी का ट्वीट

दरअसल राजधानी दिल्ली के ‘अकीला रेस्टोरेंट’ में बीते रविवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में शायद कभी किसी ने सोच भी नहीं होंगा। अकीला रेस्टोरेंट में परिवार संग खाना खाने पहुंची अनीता चौधरी जी को सिर्फ इसलिए रेस्टोरेंट में घुसने से साफ़ मना कर दिया गया क्योंकि वो ‘स्मार्ट ऑउटफिट’ नहीं बल्कि देश का गौरव कहि जाने वाली साड़ी पहने हुईं थी। जब अनीता ने रेस्टोरेंट के अधिकारियो से उन्हें रोके जाने का कारण पूछा तो इस रेस्टोरेंट के स्टाफ ने जवाब दिया कि- साड़ी स्मार्ट आउटफिट परिधान नहीं है, इसलिए हम उसे पहनने वालों को अपने यहाँ अनुमति नहीं देते हैं।

अनीता चौधरी ने ट्वीट किया वीडियो

ये तो शुक्र है कि उन्होंने उनके साथ हुई उस दुर्घटना का वीडियो ट्वीट कर दिया अन्यथा इस तथाकथित आधुनिक अकील रेस्टोरेंट की करतूत सामने ही ना आती। ट्विटर पर अनिता चौधरी के इस ट्वीट का लोग जम कर समर्थन कर यह है तथा रीट्वीट भी कर रहे हैं। तथा साथ ही अकीला रेस्ट्रोरेंट को कोस भी रहे हैं।

इस खबर के बारे में हमे अपने विचार अवश्य बताएं। सबसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाएं🙏

Now this so-called modern restaurant in Delhi has utterly insulted Hindu/Hindustani clothing.

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *