LOVE JIHAD” Earlier only the girl was trapped, then the brother also took more speed > Family also took the wraps > Forced conversion of minor to marriage > Police caught Shahid.”

16 वर्ष की नादान आयु में हुए हादसे का पटाक्षेप हुआ है 18 वर्ष की आयु में।

सनातन🚩समाचार🌎बीते कई वर्षों से सारे देश में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें दिन-ब-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है । अब यह सब करने वाले लोगों के हौसले जब बड़े हैं तो इन्होंने अपनी रणनीति भी और तेज कर ली है। पहली ये केवल लड़कियों को ही अपने झांसे में लेते थे और अब यह लड़कियों के भाइयों को अपने झांसे में लेकर उनके परिवारों में आने जाने के बाद उन परिवारों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाने लगे हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं रही है अब यह लोग हिंदू लड़कियों के परिवारों को भी अपने झांसे में लेने लगे हैं।

उसके परिवार को भी अपने झांसे में ले लिया

हमारी पहले की खबर मैं आपने जाना था कि किस तरह से एक लड़की के ममेरे भाई के साथ मित्रता करके लव जिहादी उस परिवार की लड़की को ले उड़ा था। और अब यह नया मामला सामने आया है पवित्र संगम नगरी प्रयागराज से। यहां कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है। याहां पर मोहम्मद शाहिद नाम के एक युवक ने एक हिंदू नाबालिग लड़की को ही अपने प्रेम जाल में नहीं फसाया बल्कि उससे पहले उसने उसके परिवार को भी अपने झांसे में ले लिया था। मुख्य रूप से घटना मऊ से जुड़ी हुई है, क्योंकि पीड़ित लड़की के पिता पहले यहीं नौकरी करते थे तो वह भी अपने माता-पिता के संग यहीं पर रहती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात आदर्श नगर, थाना मोहम्मदाबाद में रहने वाले मोहम्मद शाहिद नाम के एक युवक से हुई थी।

लड़की की आयु मात्र 16 साल की

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शाहिद ने इस नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाने के लिए पहले उस लड़की के परिवार वालों से धीरे धीरे मेल मिलाप चालू किया। जिसके बाद वह उनके घर में आने जाने लगा। यहीं से शुरू हुआ उस नाबालिग लड़की का दुर्भाग्य क्योंकि इसी आने जाने का फायदा उठाकर उसने नाबालिक लड़की को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बताया गया है कि उस समय लड़की की आयु मात्र 16 साल की थी। मोहम्मद शाहिद ने उस लड़की पर इस कदर अपना मकड़ जाल फैलाया की वह कुछ भी सही अथवा गलत का निर्णय नहीं ले सकी और वह उसके प्यार में पूरी तरह लट्टू हो गई।

शाहिद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा

इसके बाद आरोपी मोहम्मद शाहिद ने उसको मुसलमान बनाया फिर उससे इस्लामिक तौर तरीके से निकाह कर लिया। इसके बाद उसे जबरन मांस खिलाने के प्रयास किए गए और इस्लामिक तौर तरीके अपनाने के दबाव बनाए जाते रहे। नहीं मानने पर उससे मार पीट की जाती थी। इसी बीच लड़की के पिता का तबादला प्रयागराज हो गया तो वह पिता के साथ वहां आ गई। लेकिन शाहिद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह उस पर लगातार इस्लामिक क्रियाकलापों का पालन करने के लिए विवश करता रहा और वापिस लौट आने को कहता रहा। जिससे परेशान होकर वह अपने ससुराल चली गई और लगभग 1 साल तक वही रही।

पीड़ित लड़की के अनुसार उसे आशा थी कि शायद अब उसके ऊपर किया जा रहा जुल्म कम हो जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ और आखिर पीड़ित लड़की ने कीडगंज पुलिस स्टेशन में जाकर आरोपी मोहम्मद शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

पीड़ित लड़की की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट तथा साथ ही लव जिहाद कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने 21 मई 2022 को पकड़ कर मोहम्मद शाहिद पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *