घर आने जाने लगा और फिर रिश्ते में चचेरी बहन के साथ …….

विवेक को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वह दोस्त बनाकर अपने घर ले जाने लगा है, वह उसी की ही चचेरी बहन के साथ वह कर डालेगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। यह घटना घटी है उत्तर प्रदेश में। इस प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ प्रयागराज में रहने वाले राशिद अली की हत्या के आरोप में पुलिस ने विवेक पाल अभिषेक और रामबाबू पाल को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने राशिद नाम के एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया है।

राशिद की लाश पिछले 15 नवंबर 2021 को लालापुर थाना क्षेत्र में पढ़ते दशहरा गांव के पास बढ़िया झगड़ा नाले में से बरामद की गई थी उसके बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी 21 नवंबर 2021 को की गई है। घटना वाले दिन रविवार को राशिद अपने घर में यह कहकर निकला था कि वह विवेक के घर जा रहा है। घरवालों के अनुसार इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। राशिद का शव पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद पुलिस को छानबीन में राशिद के शव के पास से कुछ ऐसे सबूत मिले जिन पर जांच करने के बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी हवेलीया तिराहे पर की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया की घटना वाले दिन राशिद उनकी चचेरी बहन के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में था। जिस पर उन्हें बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने आगे बताया कि आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद भी जब राशिद उन्हें गालियां देने लगा तो उन्होंने एक सरिया से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राशिद अली की आयु लगभग 20 वर्ष की थी। मृतिका चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था उस नौकरी के दौरान ही उसकी विवेक से मित्रता हो गई थी।

विवेक पाल का घर बेलमुंडी प्रयागराज में है। ये दोनों साथ साथ काम करते थे, इस कारण उनमें गहरी दोस्ती भी हो गई थी। इसी दोस्ती के कारण दीपावली की छुट्टियों में दोनों इकट्ठे अपने गांव आए थे। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इसी गहरी दोस्ती के चलते राशिद अपने दोस्त विवेक पाल के घर आने जाने लगा था। इसी दौरान राशिद अली उसी गांव की एक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने में सफल हो गया था। जो विवेक कि रिश्ते में और तीसरे आरोपी अखिलेश की चचेरी बहन थी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन तीनों आरोपीयों ने बताया की मित्र द्वारा ऐसी घिनौनी हरकत किए जाने पर उन्हें यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा। उन्होंने बताया कि राशिद की हत्या के बाद वह तीनों उसके शव को घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर ले गए थे, तथा इसके बाद उन्होंने उसके शव को एक नाले में फेंक दिया था। अपनी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लोहे की वह रॉड भी बरामद कर ली है, जिससे इन तीनों ने राशिद की हत्या कर दी थी।

https://youtu.be/_PdhKIWjzGE
देखें ये वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों आरोपियों पर धारा 147 302 201 120 बी बटा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अब आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है।

Killed a friend because Rashid was hunting his sister

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *