सन्तों श्रद्धालुओं में आक्रोश, 6 में से 1 पापी पकड़ा गया अन्य फरार।

हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्री वृन्दावन धाम की पवित्रता भंग होने का तब पता चला जब कुकर्मी ने अपने द्वारा किये गए कुकृत्य की वीडियो वायरल कर दी। ये अधर्म करने वाले पापी का नाम है गौरव शर्मा। उतर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने श्री वृंदावन स्थित निधिवनराज की बिना अनुमति रात में वीडियो बनाने वाले इस नीच यू-ट्यूबर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। इस मामले की शिकायत मंदिर के सेवादार रोहित कृष्ण पुत्र भीक चंद्र गोस्वामी ने की थी।

गौरव शर्मा

मथुरा पुलिस ने 13 नवम्बर 2021 (शनिवार) को अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR संख्या 1015 / 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जाँच के दौरान आरोपि की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा पर आईपीसी की धारा 295 (ए) एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कार्रवाई की है। मथुरा पुलिस के एसपी सिटी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पवित्र निधिवन में जूते पहन कर प्रवेश

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अधर्मी गौरव शर्मा को दिल्ली के पंचशील पार्क से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गौरव को केस में मुख्य अभियुक्त बनाया है। गौरव पर अपने 6 साथियों सहित निधिवन की परम्परा को तोड़ने का आरोप है। गौरव ने पवित्र निधिवन में जूते पहन कर प्रवेश किया था। जबकि उसके सहयोगी ने जूते बाहर उतार दिए थे। पुलिस इस मामले में उसके बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है, जो अभी फरार हैं। अन्य आरोपियों के नाम प्रशांत और मोहित और अभिषेक बताए जा रहे हैं। एक अन्य अज्ञात युवक के नाम का अभी पता नहीं चला है।

चोरों की तरह

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार गौरव उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गौरव पिछले 5 वर्षों से गौरव ज़ोन नाम से एक यूट्यूब चैनल चला रहा है। गत 6 नवम्बर को वह मथुरा जी के महोली में रहने वाले अपने चाचा राजकुमार के घर में रुका था। गौरव शर्मा ने धर्म मर्यादा खण्डितकरने वाली यह वीडियो 10 नवम्बर 2021 को बनाई थी। पापी गौरव शर्मा चोरों की तरह दीवार फांद कर रात्रि में पवित्र निधिवनराज में घुसा था। इस ब्यक्ति ने उस वीडियो को वायरल भी कर दिया था। वीडियो वायरल होने से श्री वृन्दावन के संतों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फ़ैल गया था क्योंकि इस पापी ने ये कृत्य करके वहां की सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक परंपरा का तोड़ने का जघन्य अपराध किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पवित्र निधिवन तक पहुँचने के लिए पापी ने बलेनो कार UP 85 BK 0468 का प्रयोग किया था। खुद पर FIR दर्ज होने का पता चलने पर गौरव ने अपने यूट्यूब चैनल से उस वीडियो को डिलीट कर दिया था। इसी के साथ उसने अपने मोबाईल से भी उस वीडियो को हटा दिया था। पापी गौरव की गिरफ्तारी के लिए थाना वृन्दावन पुलिस, साइबर क्राइम सेल, क्राइम ब्रान्च ने साझा अभियान चलाया था। बतादें कि ये यू ट्यूबर गौरव शर्मा इससे पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस का बयान

मई 2021 में इस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर कुत्ते को हीलियम गुब्बारे के साथ बाँधकर हवा में उड़ाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब इस पर और उसकी माँ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 188, 269, 34 के तहत कार्रवाई की गई थी। तब इन दोनों के खिलाफ पशु कल्याण संगठन – पीपल फॉर एनिमल्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

Insult of Shri Vrindavan’s Nidhivan, the sinner who entered the night wearing shoes was caught by the police in Delhi

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *