Instead of converting to Islam, Rohit took the dreadful step “death” Salman, Sattar, Tunnan Khan absconding.”

वो कोई मौका नहीं चूकते इस्लाम कबूल करवाने का।

सनातन🚩समाचार🌎 उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रहने वाले एक युवक को तब आत्महत्या करनी पड़ गई जब उसने ऐलान कर दिया कि वह किसी भी सूरत में मुसलमान नहीं बनेगा।

यह मामला है उत्तर प्रदेश का औरैया जिले के वाधवाना थाना क्षेत्र का। यहां पर गांव बरके पुरवा में रहने वाली एक महिला सरोजनी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें महिला ने कहा है कि उनके बेटे रोहित की औरैया के सत्तार से मित्रता थी, जिसके चलते वह अक्सर सत्तार केवघर जाया करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि सत्तार अपनी बेटी का निकाह रोहित से करवाना चाहता था, जिसके लिए वह मेरे बेटे रोहित से कहता था कि तू हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान बन जा।

पीड़िता के अनुसार जब मेरे बेटे रोहित ने अपना हिंदू धर्म छोड़ने से इनकार कर दिया तब सत्तार ने 6 सितंबर 2023 को मेरे बेटे के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवा दी थी। जिसमें उसने अपनी बहन को नाबालीग बताते हुए उसके बेटे रोहित पर उसके अपहरण का आरोप लगाया था। जिसके चलते रोहित के गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। पीड़िता के अनुसार उसके बेटे को गिरफ्तार करने के बाद उसके ऊपर पोक्सो एक्ट की धारा भी लगा दी गई थी।

इस मामले में रोहित लगभग डेढ़ महीना जेल में रहा और जब वह जमानत पर बाहर आया तो वह ई रिक्शा चलाने लगा। पीड़िता के अनुसार इस पर भी सत्तार और उसके साथियों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ और 15 नवंबर 2023 को सुबह लगभग 7:00 बजे सत्तार अपने साथियों बंटी खान, दुल्ली खान, सलमान खान, टुन्नन खान और वकील खान के साथ रोहित के घर में पहुंच गया। उन लोगों ने अपने हाथों में चाकू और गंडासे पकड़े हुए थे। जिनका भय दिखाकर उन्होंने रोहित को इस्लाम कबूल करने के लिए कहा।

https://link.public.app/sLzV7?utm_medium=android&utm_source=share

पुलिस ने बताया👆

उन लोगों ने रोहित को जान से मार देने की और उसके माता-पिता को जेल भिजवा देने की भी धमकियां दी। पीड़िता ने आगे बताया है कि इस बीच गांव वाले भी पहुंच गए जिन्होंने बीच बचाव करके उनके परिवार की जान बचाई। इस घटना के बाद भी सत्तार अपने साथियों के साथ बार-बार रोहित पर इस्लाम  कबूल करने को कहता रहा। मृतक रोहित की बहन के अनुसार उसके भाई ने साफ कह दिया था कि वह किसी भी सूरत में अपना हिंदू धर्म नहीं छोड़ेगा।

इस सारे घटनाक्रम के बाद गत 18 नवंबर को राहुल ने एक वीडियो के जरिए सभी को अपनी आपबीती सुनाई और फिर उसने जहर खा लिया। बताया गया है कि इस वीडियो में उसने सत्तार के परिवार वालों पर खुद को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतक रोहित की मां के द्वारा शिकायत दिए जाने पर पुलिस ने इस मामले में बंटी खान, सत्तार खान, सलमान खान, वकील और दुल्ली खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 506, 147 के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संप्रवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 (1) के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपी फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *