ना जाने ये कैसे संस्कार हैं जो उसी कण्या के साथ गैंगरेप को उकसाते हैं जिसे अपने बेटे की पत्नी बनाने की इच्छा हो।

बहुत दहला देने वाला ये मामला है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का। यहां से लव जेहाद का एक दुखांत वाला बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार शातिर शेबू ने पहले संजय बनकर एक ​महिला को अपने प्रेम जाल में फँसाया। फिर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। उसे 10 लाख की रकम का लालच भी दिया गया। परन्तु जब महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई तो मौलवी सहित तीन हैवानो ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला।

संजय नहीं, बल्कि शेबू है

मिली जानकारियों के अनुसार महिला दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली है और वह तलाकशुदा है। वह जनवरी 2021 में अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से प्रयागराज घूमने गई थी। जहां पर उसका संपर्क संजय नाम के व्यक्ति से हुआ था। बाद में वह उसके बुलाने पर दिल्ली से कौशांबी जिले में पड़ते पूरामुफ्ती के एक गाँव चली गई। यहाँ आकर उसे पता चला कि उस व्यक्ति का नाम संजय नहीं, बल्कि शेबू है। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपि ने उसे जबरन सिराथू तहसील ले जाकर सादे स्टांप पर उसके साइन करा लिए।

खौफनाक योजना बनाई

अपने साथ हुई इस घटना के बाद वह किसी तरह उसके चंगुल से बचकर वापिस दिल्ली चली आई। इसके लगभग छह महीनों बाद एक मुकदमे की आड़ में संजय/शेबु ने खौफनाक योजना बनाई, जिसके बाद महिला को विवश होकर फिर उसके पास जाना पड़ा। जब वह 16 सितंबर 2021 को प्रयागराज आई तो आरोपि ने उसे बंधक बना लिया। फिर वह उसे एक कार से कौशांबी के एक मौलवी के साथ फतेहपुर के दूसरे मौलवी के पास ले गया। फतेहपुर पहुँचते ही कार में उसके साथ मौलवी सहित तीन लोगों ने गैंगरेप किया।

गन पॉइंट पर गैंगरेप किया।

इसके बाद वह बहाना बना कार से उतर के भाग गई। पीड़िता ने इस मामले में IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपि ने मौलवी के साथ मिलकर पहले उससे गन पॉइंट पर गैंगरेप किया। फिर वह लोग उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे। उसने बताया कि शेबू का अब्बा मकसूद उल्ला उसके पास आया था। उसने उसे 10 लाख रुपए का लालच देकर कहा था कि तुम धर्मांतरण कर मेरे बेटे से निकाह कर लो, और अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे साथ अच्छा नहीं होगा।

इस मामले के बारे में एएसपी राजेश कुमार का कहना है कि इस युवती के खिलाफ भी कौशांबी के पूरामुफ्ती थाने में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दर्ज है। तथा अब पुलिस हर तरह से जांच कर रही है।

🚩 इस खबर के बारे में हमे अपने विचार अवश्य बताएं। सबसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाएं🙏

If he did not change religion for 10 lakhs, did not marry his son, then the cleric along with his companions committed gang-rape

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *