Hindus should play Holi and don’t pelt stones ? many injured from rooftops> Heavy police force> Only 3 arrested now.”

हर साल होता है ये सब, ये कोई नई बात नहीं है।

सनातन🚩समाचार🌎 हमेशा की तरह हिंदुओं ने इस बार भी होली खेली और हमेशा की तरह ही इस बार भी हिंदुओं पर होली खेलने के समय हमले किए गए। वैसे होली के शुभ अवसर पर होली खेलने वालों पर हमले होना अब कोई नई बात नहीं रह गई है, हालांकि अब उत्तर प्रदेश में योगीराज भी है। इस बार भी और जगह ऐसी घटना घटी हैं, परंतु अभी आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की घटना।

लहूलुहान हो गए

यहां के अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में उस समय होली खेल रहे हिंदुओं पर भयंकर हमला हो गया जिस समय वह डीजे की धुन पर झूम रहे थे। इस हुए हमले से कई लोग घायल हो गए तथा दो लोगों का सिर बुरी तरह फट गया और वह लहूलुहान हो गए। बता दें कि इस इलाके में हिंदुओं और मुसलमानों की आबादी का अनुपात लगभग बराबर है। इस इलाके में एक मंदिर है तथा साथ ही एक धर्मशाला भी बनी हुई है। यहां पर हिंदू लोग अपने जोहार की खुशियों में मस्त थे तभी कुछ ही दूर बनी हुई मस्जिद से कुछ लोग आए तथा डीजे बंद करने को कहा। उनका कहना था कि हमारी जुम्मे की नमाज है इसलिए डीजे बंद कर दो।

https://youtube.com/shorts/yrtGS752_j0?feature=share

ऊपर लिंक टच करें पथराव देखें

उनकी डीजे बंद करवाने की जिद के बाद दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई तथा फिर यह बवाल हो गया। इसके बाद तो माहौल इतना गर्मा गया कि मुस्लिम पक्ष के लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर होली खेल रहे हिंदुओं पर भारी पथराव करने लगे। जिससे कई लोग लोगों को चोटें आई और आदेश तथा बंटी नाम के 2 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए, साथ ही उन्मादियों के द्वारा कुछ वाहनों को भी हानि पहुंचाई गई। इस बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तथा पुलिस ने काफी प्रयास करने के बाद आखिर स्थिति को काबू में कर लिया। पुलिस ने मौके पर 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

छतों से भारी पथराव

होली खेलने वाले लोगों पर हो रहे हमले की किसी ने वीडियो भी बना ली थी जिसके आधार पर अब पुलिस बाकी आरोपियों की शिनाख्त करके उनकी तलाश कर रही है। यह घटना 18 मार्च 2022 को घटी है। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है जिसे इसी घटना से जोड़कर बताया जा रहा है। इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बहुत सारे लोग अपनी छतों से भारी पथराव कर रहे हैं।

https://youtu.be/cW7ChXFaWBU
मौके की वीडियो

इस सारी घटना पर पुलिस का कहना है कि प्रकरण के संबंध में थाना अमरोहा नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मौके से तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। वीडियो के आधार पर अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *