Hindu youth commits suicide, father files FIR against Muslim girl, her father, mother and uncle.”

चाकू खरबूजे पे गिरे या खरबूजा चाकू पे, कटना तो खरबूजे ने ही है।

सनातन🚩समाचार🌎 उत्तराखंड में एक तरफ जहां हिंदुओं को द केरल स्टोरी फिल्म दिखाए जाने की मांग की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर अवैध मजारों का निर्माण भी धड़ाधड़ चल रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड में एक षड्यंत्र के चलते जमीने कब्जाई जा रही हैं और हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर उन्हें बर्बाद किया जा रहा है।

इस सब के बीच इस सब के बीच एक नई चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। जहां पर एक मुस्लिम युवती के द्वारा रोहित शर्मा नाम के एक युवक के साथ मित्रता की गई। आरोप है कि उसके बाद रोहित शर्मा को इतना अधिक परेशान किया गया कि आखिर उसने आत्महत्या कर ली।

FIR की कॉपी

अपने बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मृतक रोहित शर्मा के पिता महिपाल शर्मा के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके बेटे की दोस्त अलीशा और उसके परिवार के सदस्यों ने मेरे बेटे को बहुत परेशान किया। उन्होंने मेरे बेटे को इस हद तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि आखिर उसने आत्महत्या कर ली।

पता चला है कि यह है घटना घटी है देहरादून शहर के पटेल नगर मोहल्ले में। बताया गया है कि यहां पर 25 अक्टूबर 2023 को रोहित शर्मा नाम के एक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल दिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर 2 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अपने बेटे रोहित की मौत के बाद उसके पिता महिपाल शर्मा ने 4 नवंबर को अलीशा उसके अब्बू इम्तियाज अम्मी रेशमा और उसके मामू नदीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी।

मृतक के पिता महिपाल शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पटेल नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाली अलीशा नाम की एक लड़की ने उसके बेटे को अपने प्यार में के जाल में फंसा लिया। आरोप लगाया है की अलीशा और उसके परिवार के लोग रोहित को लगातार परेशान कर रहे थे तथा उन्होंने उनके बेटे के साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अलीशा और उसके अम्मी अब्बू ने इस हद तक उनके बेटे को परेशान किया कि उनके बेटे ने को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये चैनल सबस्क्राइब कीजिए

इस घटना के बारे में ऑर्गेनाइजर वीकली ने भी 16 नवंबर को इस घटना की खबर छपी थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि 25 अक्टूबर 2023 को मृतक रोहित के पिता अपने बेटे द्वारा जहर खा जाने वाले दिन तक अपने बेटे के अलीशा के साथ संबंधों के बारे में अनजान थे। किंतु बाद में बेटे का फोन देखने के बाद पता चला की वह अलीशा के साथ व्हाट्सएप पर चैट कर रहा था। रोहित की अलीशा के साथ चैट में यही भी पता चला की जिस दिन उसने जहर निगला उस दिन वह अलीशा के घर गया था, और वापस आने के बाद उसे उल्टी हुई और वह बेहोश हो गया।

मृतक के पिता के अनुसार तब मेरी पत्नी को अपने बेटे की जेब से चूहे मारने वाली दवा का एक पैकेट मिला। रोहित के पिता ने अपने बेटे की मौत के बारे में अलीशा उसकी अम्मू उसके अब्बू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इम्तियाज और उसके परिवार ने रोहित को जहर खाने के लिए विवश किया और रोहित द्वारा जहर खाए जाने के दिन से ही उन लोगों ने अपना घर छोड़ दिया था जिस  कारण उनका मेरे बेटे की मौत में शामिल होने का संदेह पुष्ट होता है।

आत्महत्या के इस मामले के बारे में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सनोज कुमार के अनुसार इस केस में आरोपी अलीशा उसका अब्बू उसकी अम्मी और उसका मामू सभी अभी तक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस सारे मामले के बारे में देहरादून की राधा सेमवाल धोनी का कहना है की उत्तराखंड में इस तरह की घटनाएं होना कोई नई बात नहीं है। सारे उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं कहीं ना कहीं हर रोज घट रही हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा की चाहे चाकू खरबूजे पर गिरे या खरबूजा चाकू पर गिरे कटना तो खरबूजे ने ही है। उनका स्पष्ट कहना था की उत्तराखंड के हालात ऐसे बन चुके हैं कि यहां पर हर तरह से हिंदुओं को बर्बाद ही होना है। एक बड़े षड्यंत्र के चलते देवभूमि उत्तराखंड में हिंदुओं को खत्म करने का अभियान चल रहा है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *