Happiness changed into mourning, 14 died in a horrific accident.”

बारात से खुशियां मना कर लौट रहे थे परंतु खाई में गिर गए।

सनातन🚩समाचार🌎 उत्तराखंड के चंपावत में खुशियां उस समय शोक में बदल गई जब बारात से लौट रहा एक वाहन आधी रात के समय खाई में जा गिरा, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गत रात्रि 3:20 के लगभग घटी है। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे, तथा उनका वाहन रात को सुखी डांग डॉडामीनार रोड के पास एक खाई में गिर गया जिसमें 14 बारातियों की मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा साथ ही बचाव दल भी पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर बचाव कर्मियों ने 14 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया। इससे भीषण दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जब वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी उनका वाहन गटकनपुर चंपावत हाईवे से जुड़ी सूखी डांग डांडामीनार रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सभी लोग कनकई में रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी के समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मरने वालों में अधिकतर लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के शिकार लोग ……

पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा), लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह।

खबर लिखे जाने तक इस वाहन के चालक की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल रहा है परंतु ऐसी आशंका है कि क्षमता से अधिक सवारिया होने के कारण ही यह दुर्घटना घटी है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *