एक और घर वापिसी ………

सनातन🚩समाचार🌎 प्रसिद्ध मलयाली फिल्म डायरेक्टर अली अकबर ने सभी धार्मिक परंपराएं निभाते हुए अब हिंदू धर्म अपना लिया है। गत गुरुवार 13 जनवरी 2022 को अली अकबर ने अपनी पत्नी लुसिम्मा सहित सनातन धर्म में वापसी कर ली है। अब इनका नया नाम राम सिम्हन होगा। केरल के इस फिल्म डायरेक्टर ने घर वापसी का तब ऐलान किया था जब देश में बहुत सारे लोगों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर खुशियां मनाई थीं। जनरल बिपिन रावत की मौत हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने से हुई थी तथा तब सारे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी।

मैं इस्लाम छोड़ रहा हूं

बता दें कि उस हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद जब देश में कई लोगों ने खुशियां मनाई थी तब उस से दुखी होकर अली अकबर ने फेसबुक लाइव पर इस्लाम मजहब को त्यागने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कहा था कि “यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है इसलिए मैं इस्लाम छोड़ रहा हूं” अब ना मेरा और ना ही मेरे परिवार का कोई और धर्म है। उन्होंने अपने लाइव में यह भी कहा था कि मैं उन कपड़ों का एक टुकड़ा फेंक रहा हूं जिनके साथ में पैदा हुआ था। वास्तव में जब सीडीएस रावत की वीरगति पर इस फिल्म डायरेक्टर ने लाइव वीडियो बनाना चालू किया तो बहुत सारे उन्मादी लोगों ने उनकी वीडियो पर हजारों की संख्या में लाफिंग इमोजी लगा लगा कर उनका मजाक उड़ाया था जिससे उनकी भावनाएं बेहद आहत हुई थीं।

अली अकबर उर्फ राम सिम्हन

उनके इस ऐलान के बाद प्रतीश विश्वनाथ ने कहा था कि इस्लाम के वर्तमान पीढ़ी को देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। जिनके पूर्वजों का जबरन धर्मांतरण किया गया था अब वह वापस अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। अली अकबर उर्फ राम सिम्हन के कुछ चित्र सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं। इन चित्रों में वह शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान पत्नी सहित हवन कुंड के पास बैठे हुए हैं, और हवन करते नजर आ रहे हैं। इन चित्रों में अली अकबर श्वेत वस्त्रों में दिखाई दे रहे हैं उन्होंने ननेऊ पहना हुआ है तथा एक भगवा वस्त्र भी ओढ़ा हुआ है।

https://www.facebook.com/advpratheeshvishwanath/photos/a.1061584813994923/2041031846050210/?type=3

अली अकबर उर्फ राम सिम्हन की शुद्धीकरण के चित्र फेसबुक पर शेयर करते हुए प्रतीक विश्वनाथ ने लिखा है कि इतिहास खुद को दोहराता है। अली अकबर राम सिम्हन के रूप में। इसके साथ ही प्रतीश ने हैशटैग में #Ghar Wapasi भी लिखा है। बता दें की अभी हाल ही में वसीम रिजवी ने भी इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया था तथा अब वह जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हैं। परंतु उसके बाद से निरंतर विवादों में रहने के कारण अब उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। परंतु यहां आशा की जानी चाहिए कि फिल्म डायरेक्टर अली अकबर/राम सिम्हन के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा।

Film director Ali Akbar became Ram Simhan, returned home with his wife

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *