Faiz, hiding his real identity, kept dating a Hindu girl from Muzaffarnagar to Bangalore… ran away after getting an abortion and.”

बार बार लगातार, एक के बाद एक हर रोज हिंदू लड़कियों का शिकार कर रहे हैं लव जिहादी।

सनातन🚩समाचार🌎अब फिर से उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। हमेशा की तरह यहां भी अपनी असल पहचान छिपा कर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे लव जिहाद का शिकार बनाया गया है।

अपने साथ हुई धोखाधड़ी और अत्याचार के बारे में बताते हुए पीड़ित लड़की ने 19 दिसंबर 2023 को जिला SSP को शिकायत दी है।अपनी शिकायत में पीड़िता ने फैज आलम नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है की उसने अपने को हिंदू बताते हुए अपना नाम सूरज बता कर उसके साथ मित्रता की और आखिर बहुत जुल्म करने के बाद उसने अपनिंकसम की एक लड़की के साथ निकाह कर लिया है।

प्राप्त हुई और जानकारी के अनुसार ये सब हुआ है मुजफ्फरनगर के मंडी थाना क्षेत्र में। यहाँ हरियाणा के पानीपत की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने आरोप लगाया है कि मुज़फ्फरनगर के बसी कलां गाँव में रहने वाले फैज़ आलम उसे खुद को सूरज बताते हुए मिला था और उसे अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। पीड़िता के अनुसार शादी का झाँसा देकर उसने कई बार उससे रेप किया। पता चला है की फैज़ आलम मुज़फ्फरनगर के ही एक घर में पीड़िता को लेकर लगभग डेढ़ साल रहा।

बाद में वो पीड़िता को बेंगलुरु ले गया। इस दौरान फैज़ ने पीड़िता से कई बार बलात्कार किया। लगभग 1 साल पहले जब पीड़िता ने सूरज/फैज़ आलम पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। तब फैज़ ने लड़की से जल्द कोर्ट मैरिज करने का वादा किया और 24 नवंबर 2023 को धोखे से उसे खाने में गर्भपात की दवा मिला कर खिला दी जिसके प्रभाव से 26 नवंबर 2023 को पीड़िता का 3 महीने का गर्भ गिर गया।

पीड़िता के अनुसार गर्भपात होने से उसका स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया था, किंतु उसका इलाज करवाए बिना सूरज/फैज़ आलम पीड़िता को अकेला छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने उसे कई बार फोन किया किंतु फैज़ ने कोई उत्तर नहीं दिया। तब पीड़िता ने शामली में रहने वाले अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। उसके बाद पीड़िता के परिजन जब फैज़ के घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि फैज़ ने एक मुस्लिम लड़की से निकाह कर रखा है। पीड़िता के अनुसार तब उसे सूरज के असलीयत का पता चला।

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उसके परिजनों को फैज़ की बीवी फौजिया और उसके अब्बा ने चैलेन्ज देते हुए कहा की जाओ जो करना है कर लो। तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।इस घटना के बाद भी पीड़िता ने जब फैज़ आलम को फोन किया तो उसे भी आरोपि ने धमकी दी और साथ न रखने की बात कही। पीड़िता ने अनुसार फैज़ ने पुलिस में अपनी ऊँची जान-पहचान बताते हुए शिकायत करने पर उसकी हत्या करवाने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इस बारे में बताया है की मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस मामले की जाँच पड़ताल चालू कर दी गई है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *