घटिया आजम खान नहीं अब उस सड़क का नाम होगा अशोक सिंघल रोड।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में घटिया कही जाने वाली घटिया आजम खान सड़क अब स्वर्गीय श्रीअशोक सिंघल जी के नाम से जानी जाएगी। अशोक सिंघल जी का नाम लिए बिना श्री राम मंदिर आंदोलन को याद ही नहीं किया जा सकता। इस सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव आगरा नगर निगम ने सर्वसम्मति से पारित किया है।

आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव शहीद नगर वार्ड के पार्षद जगदीश पचौरी ने पेश किया था। फिर आगरा नगर निगम के 13वें सत्र में इसे स्वीकार कर लिया गया। जैन ने बताया कि दिवंगत नेता श्री अशोक सिंघल जी का जन्म 27 सितंबर, 1926 को इसी सड़क पर स्थित मोहल्ले के एक मकान में हुआ था।

घटिया आजम खान

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता माननीय श्री अशोक सिंघल (Ashok Singhal) जी की जयंती (27 सितंबर) पर उनको याद करते हुए आगरा की एक सड़क का नाम उनके नाम पर किया गया है। आगरा की इस सड़क का अबतक नाम ‘घटिया आजम खान’ (Ghatia Azam Khan) था, जिसे बदलकर अब अशोक सिंघल के नाम पर किया गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत नेता सिंघल जी ने अयोध्या धाम के श्री राम मंदिर आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

RSS में

आगरा के मेयर जैन ने इस बारे में बताया कि अशोक सिंघल अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए ही युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1950 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के इंजीनियरिंग संस्थान से ग्रेजुएशन किया था और उसके बाद वे पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में RSS में सम्मिलित हो गए थे।

बतादें कि श्री सिंघल जी 1981 में VHP में शामिल हुए थे। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन और फिर 1984 में हुई धर्म संसद के आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

इसके इलावा अब केहराई मोड़ क्रॉसिंग को शहीद कौशल कुमार रावत और शास्त्रीपुरम क्रॉसिंग को चित्रगुप्त क्रॉसिंग के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही किदवई पार्क से राजा की मंडी के पुराने डाकघर तक की सड़क का नाम अब तात्या टोपे मार्ग होगा। दीवानी चौराहा के पास स्थित कांजी हाउस का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय मवेशी गृह होगा।

क्यों था घटिया नाम ?

दरअसल, घटिया आजम खान (Ghatia Azam Khan) एक बिगड़ा हुआ नाम है। पहले यह निचला इलाका हुआ करता था इसलिए इसे लोग घाटी बोलते थे। फिर घाटी से बिगड़ कर घटिया हो गया, और अब यही नाम चलन में था। साथ ही यहां जभी खान-ए-आजम रहा करते थे अतः इस घाटी के आगे आजम खान भी जुड़ गया था।

इस खबर के बारे में हमे अपने विचार अवश्य बताएं। सबसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाएं🙏

Bad Azam Khan road will now be known as Late Ashok Singhal ji. Know why that road was bad ?

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *