उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिसके साथ प्रेम करके उसने अपना धर्म भी त्याग दिया वही उसे मार देगा।

कोई भी हिन्दू स्त्री भले ही कैसी भी स्थिति में हो पर उसके लिए करवा चौथ का दिन बहुत विशेष होता ही है। और जब करवा चौथ के दिन ही उसका जीवन साथी उसे मार दे तो …….

दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक लव जिहाद का एक बार फिर से भयानक चेहरा सामने आया है। यहां बीवी की हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय मोहम्मद आजाद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आजाद खान ने पिछली 14 अक्तूबर को कीर्ति नाम की 19 वर्षीया हिंदू महिला का धर्मांतरण करवा के उस से निकाह किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही यानी 23 अक्तूबर को आजाद ने उसे चाकू मार मार कर उसका कत्ल कर दिया। आजाद खान हत्या करने के बाद फरार हो गया था, लेकिन उत्तरी जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे हैवान को गिरफ्तार कर लिया है।

आजाद खान

इस हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा आठ टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी आजाद खान की 22-23 अक्टूबर की रात को अपनी बीवी के साथ किसी बात को लेकर आपस मे बहस हो गई थी, इसी बहस बाजी से गुस्से में आकर उसने अपनी बीवी कीर्ति के पेट और छाती में चाकू से कई बार घातक वार किए थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया की हत्या करने के बाद वह छत की ओर भागा परन्तु हत्या में प्रयोग हुआ चाकू वहीं छोड़ गया।

https://twitter.com/rajshekharTOI/status/1451937721367228418?t=9f7uaMlgWP8qDHrm_mCdSg&s=19
ट्विटर पे भी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरिंदा आजाद खान एक टेंपो चालक है, तथा वह बुराड़ी में अपनी बीवी कीर्ति के साथ रहता था। डिप्टी पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह 9.50 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। उस फोन करने वाले ने उन्हें बुराड़ी के पश्चिमी कमल विहार में एक घर के अंदर शव पड़े होने की जानकारी दी थी। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने वहां से एक स्त्री के शव को बरामद कर लिया । इस अधिकारी ने बताया की, मृतका की माँ ने अपने दामाद पर हत्या किए जाने का शक जताया था जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

प्रेम विवाह कर लिया।

बता दें कि इस कीर्ति नाम की महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर आजाद से अदालत में प्रेम विवाह किया था। कीर्ति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान यहीं उसकी मुलाकात आजाद खान से हुई थी। इसके बाद दोनों में मित्रता हुई और जो बाद में प्यार में बदल गयी और अंततः इन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। जिस मकान में कीर्ति की हत्या हुई थी, उसकी छत से ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

https://youtube.com/shorts/du1ZBgEGga0?feature=share

👆लिंक टच करें देखें वीडियो👆

Love Jihad: Got married in love, but got a painful death as a gift to the first Karva Chauth, police caught Haiwan Azad Khan

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *