पैसे लेलो ईसाई बन जाओ, धर्मपरिवर्तन गिरोह का हुआ पर्दाफाश।

पिछले काफी समय से देश में ईसाई मिशनरियों की हरकतों को लेकर जबरदस्त चर्चा का माहौल गर्म है। अनपढ़ और गरीब लोग तेजी से धन के लोभ में पड़ कर ईसाई बन रहे हैं। अब ताजा मामला आजमगढ़ जिले के करतालपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईसाई मत अपनाने के लिए पैसों का लालच देने वाले वाराणसी के हुकुलगंज के रहने वाले राम चन्द्र को पुलिस ने मंगलवार (31 अगस्त, 2021) को दबोच लिया है।

पुलिस ने बताया

इसका नाम तो राम चन्द्र है परन्तु इस पर महिलाओं को भड़काने और उन्हें ईसाई समाज की पुस्तकें बाँटने का आरोप है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस आरोपि व्यक्ति के खिलाफ धारा 273/ 21, 298/504 के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस गिरोह द्वारा कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है, इसकी जाँच जारी है।

प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया, ”सराय मंदराज गाँव के निवासी जित्तू सोनकर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले कई महीने से करतालपुर में गरीब परिवार के सदस्यों पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।”

हिन्दू-देवी देवताओं को गाली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपि राम चन्द्र गरीब व दलित महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। वह निर्धन महिलाओं को 500 रुपए का लालच देकर उन्हें हिन्दू-देवी देवताओं को गाली देने के लिए कहता था। साथ ही महिलाओं से कहता था कि अगर तुम ईसाई मत स्वीकार कर लोगी तो येशु तुम लोगों की दरिद्रता दूर कर देगा।

पिछले वर्ष दिसंबर में आजमगढ़ में ईसाई धर्मांतरण कराने में लिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दीदारगंज के डीह कथौली गाँव में ईसाई धर्मांतरण कराने के लिए 3 लोग पहुँचे थे, जिन्हें सूचना मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय भाजपा नेता अशोक यादव ने इस मामले में थाने में शिकायत दी थी।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *