Murder of Hindu girl, Salman, Saxena, Mian Adil caught.”

बादल नहीं चाहता था हिंदू लड़की की बर्बादी किंतु ………

सनातन🚩समाचार🌎 एक हिंदू युवक को तब अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया जब उसे पता चला कि उसके साथ काम करने वाली एक हिंदू लड़की किसी मुसलमान युवक के प्रेम जाल में फंसी हुई है,  और उसकी यही चिंता उसकी मौत का कारण बन गई। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एक हत्या के मामले में आदिल नाम के युवक को मुंबई से दबोच लिया है।

दरअसल नोएडा के थाना क्षेत्र ईकोटेक 3 में 30 दिसंबर 2023 को पुलिस ने आम्रपाली पुल के पास एक शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। बाद में जिसकी पहचान बादल सक्सेना के रूप में हुई थी जो की अलीगढ़ जिले के मायापुरी इलाके का रहने वाला था। 20 वर्षीय बादल नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था। बता दें की बादल की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके बड़े भाई विष्णु ने 30 दिसंबर 2023 को पुलिस में दर्ज करवाई थी।

लापता बादल सक्सेना के बारे में उसके बड़े भाई विष्णु सक्सेना ने बताया था कि उसका भाई 21 दिसंबर 2023 से गायब है। वह 21 दिसंबर को अपनी कंपनी में काम करने गया था लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया। बहुत तलाश करने के बाद 28 दिसंबर 2023 को विष्णु सक्सेना ने पुलिस में अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसके बाद 30 दिसंबर 2023 को पुलिस ने बादल सक्सेना का शव नाले के पास से बरामद कर लिया था।

अपने भाई का शव  मिलने के बाद विष्णु सक्सेना ने आशंका जताई थी कि उसके भाई को उसकी कंपनी में ही काम करने वाले सलमान नाम के एक व्यक्ति ने एक लड़की के साथ मिलकर मार दिया है। विष्णु सक्सेना ने पुलिस को यह भी बताया की कुछ दिन पहले ही बादल का अपनी कंपनी में काम करने वाले एक आदिल नाम के व्यक्ति से भी झगड़ा हुआ था। पुलिस के द्वारा शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 201 और 302 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस सरगर्मी से इस मामले की जांच कर रही थी।

बता दें कि पुलिस में यह मामला जाने के बाद से ही सलमान और आदिल फरार हो गए थे। किंतु पुलिस जांच में जुटी हुई पुलिस ने 18 जनवरी 2023 को सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि दूसरा आरोपी आदिल मुंबई भाग गया है जिसकी तलाश करते हुए पुलिस मुंबई पहुंच गई और सही लोकेशन प्राप्त होने पर 5 मार्च 2000 24 को नोएडा पुलिस ने पूर्वी मुंबई के मसूरी नगर में पढ़ते मारिया मंजिल पर छापा मारकर वहां से आदिल को दबोच लिया।

इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस उसे नोएडा ले आई। बता दें की बादल सक्सेना को जब पता चला कि उसके ऑफिस में काम करने वाली एक हिंदू लड़की सलमान नाम के एक व्यक्ति के प्रेम में उलझी हुई है। तब उसने लड़की को सावधान करने के लिए समझने के प्रयास किए, जिस कारण सलमान उससे झगड़ा करने लगा था और आखिर बादल सक्सेना की हत्या कर दी गई।

इस सारे घटनाक्रम के बारे में पुलिस का कहना है कि सलमान का अपनी कंपनी में काम करने वाली एक  हिंदू लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी बादल सक्सेना को हो गई थी। इसके बाद सलमान को लगा कि बादल उसे कंपनी में बदनाम कर रहा है, इस कारण सलमान ने बादल सक्सेना की हत्या करने की योजना बनाई।

सलमान ने बादल की हत्या में शामिल होने के लिए अपने साथ काम करने वाले आदिल को भी अपने साथ मिला लिया, और आखिरकार 21 दिसंबर 2023 को सलमान और आदिल ने मिलकर बादल सक्सेना की हत्या कर दी,तथा बादल के शव को आम्रपाली मॉल के पास के नाले में गिरा दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *