“The excitement of welcoming Shri Ram Lala Ji is all over the world, huge divine events will be organized in all the cities including Siddha Peeth Shri Dandi Swami Ji.”

पधारो राम जी तरस रहे हैं नैना, चहूं ओर जय श्री राम, जय श्री राम

सनातन🚩समाचार🌎 (सुरिंदर मुरारी) पिछले 500 वर्षों की तपस्या और असंख्य बलिदानों के बाद आज वह शुभ घड़ी आई है जिसमें केवल पंजाब का लुधियाना ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में वातावरण राममए हो रहा है/होने जा रहा है। जहां एक तरफ 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में श्री राम लाल जी की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है वहीं दूसरी ओर पर पूरे हिंदुस्थान एवं लुधियाना में हर मंदिर, हर शिवालय घरों एवम ऑफिस, शॉपिंग मॉल व मार्किटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

हर वर्ग के लोगों के मन में इस उत्सव के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। हर मंदिर मार्किट एवम हर घर में अपने समर्थ एवं श्रद्धा के अनुसार कार्यक्रम होने जा रहे हैं। सभी बाजारों और घरों को उत्सव की तरह सजाया जा रहा है।

इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी महाराज जी के दरबार सिविल लाइन (लुधियाना) की ओर से 21 तारीख सुबह 6:00 बजे निकुंज प्रभात फेरी श्री हरि नाम का गुणगान करते हुए निकाली जाएगी।

माता रानी चौक में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट एसोसिएशन द्वारा माता रानी चौक को दुल्हन की  तरह सजाया जाएगा एवं भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।

सोमवार 22 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शिव दुर्गा मंदिर सिविल सिटी लुधियाना में श्री राम लला जी का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 10:00 बजे से 13:30 बजे तक अयोध्या धाम से प्रत्यक्ष दर्शन होंगे। दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक भंडारा एवं श्री हरि नाम संकीर्तन सतत चलता रहेगा।

https://youtu.be/mMaSp_i9WTQ?si=dCFa82Bs2T_vWk_W
राम ही राम

श्री गंगा धाम वृद्ध आश्रम सिविल सिटी लुधियाना में आदरणीय श्री आनंद अत्री जी के सानिध्य में 22 जनवरी 10 से 1:00 बजे तक राम नाम संकीर्तन एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है।

MLA मदन लाल बग्गा के घर में भव्य कीर्तन का आयोजन।

शहर का प्रसिद्ध चौड़ा बाजार सजाया गया दुल्हन की तरह।

लक्कड़ बाजार एसोसिएशन ने सजा दिया अपना बाजार।

उपकार नगर दुशहरा ग्राउंड में विशाल आयोजन।

सनातन🚩समाचार🌎 द्वारा प्रसिद्ध मां काली माता मंदिर में बड़ा आयोजन और भंडारा।

पंजाब के लुधियाना महानगर में होने वाले आयोजनों के बारे में ये बहुत थोड़ी सी जानकारी यहां दी गई है, अगर सारे शहर का विवरण यहां लिखा जायेगा तो लेख बहुत ज्यादा लंबा हो जायेगा। इसलिए अभी इतना ही जय श्रीराम।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *