“19 year old girl wreaked havoc, 5 brothers, 20 days, Saira and Zeba helped.”

दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं हैवानों के हौंसले, पता नहीं इनको ऐसी प्रेरणा कहां से मिलती रहती है ?

सनातन🚩समाचार 🌎 उत्तर प्रदेश के संभल में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस में दहला देने वाली शिकाई दी है। इस शिकायत में जो कुछ बताया गया है वो सोचने के लिए विवश कर रहा है कि आखिर हमारे देश में लगातार वैहशी शैतान क्यों बढ़ रहे हैं ?

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है की 27 सितंबर को असीम और मोहम्मद अरशद ने संभल से उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन मुरादाबाद ले गए। वहां पर इन लोगों ने उसे आशिक खान नाम के एक व्यक्ति के घर में कैद रखा। इस बीच लगातार वो लोग पीड़ित लड़की के साथ गैंगरेप करते रहे। इसके बाद फैज़ आलम और सोनि हुसैन नाम के दो व्यक्ति भी इस गैंग रेप वाले गिरोह में शामिल हो गए।

तब वो पांचों लोग पीड़िता के साथ लगातार जबरन गैंगरेप करते रहे। आरोप लगाया गया है कि इस बीच जब लड़की अपने साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में चिल्लाती और रोती तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की जाती रही। यहां पर बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि इन वहशी  हवनो का साथ दो महिलाएं भी दे रही थीं। पीड़िता के अनुसार उनके नाम सायरा बेगम और जेबा खान हैं। इन दोनों की सहायता से वह लगातार 20 दिनों तक बेबस लड़की के साथ बलात्कार करते रहे।

पीड़िता के अनुसार 21 में दिन 12 अक्टूबर को वो किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल हो गई। और किसी तरह अपने घर पहुंच गई। अपनी बेटी के घर पहुंचने पर जब उसके परिजनों ने उसके हालत देखी तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। क्योंकि उनकी बेटी बुरी तरह से घायल और विक्षिप्त जैसी स्थिति में थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां पर उसका इलाज चलता रहा। इसके बाद जब लड़की स्वस्थ हुई तब वह अपने परिजनों के साथ 30 अक्टूबर 2023 को पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंच गई, और अपनी सारी पीड़ा बताकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

इस सारे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए संभल कोतवाली के सीईओ डीएसपी जितेंद्र कुमार सरगम ने बताया कि एक महिला ने 7 लोगों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है, और प्रारंभिक जांच के बाद हमने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है और उसके 161 के बयान भी दर्ज करवा दिए गए हैं। पुलिस ने इन सातों आरोपियों के खिलाफ 366, 376 D, 328, 323 ,506 और 344 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार अभी सभी आरोपी फरार हैं तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित करके जगह-जगह दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही इन सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *