जी हां यह सच है की जब कभी भी किसी हिंदू संत पर कोई झूठा आरोप लगता है तो तुरंत मीडिया हाथ धोकर उसके पीछे पड़ जाता है और चौबीसों घंटे उसके खिलाफ मीडिया ट्रायल चलाता रहता है परंतु जब ऐसे मामलों के अन्य धर्मों के बारे में प्रमाण भी सामने आ जाते हैं तब यह मीडिया मौन हो जाता है।

नया मामला है झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित एक शेल्टर होम का है जहां दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस बारे में भाजपा,आजसू और सत्ताधारी JMM के स्थानीय नेताओं ने भी इस अनाचार का विरोध किया है और साथ ही 40 स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा है।आरोप है कि टेल्को थाना प्रभारी ने आज तक ऐसी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि थापर-तिर्की दम्पति के खौफ से कई लोग यहाँ से पालायन कर चुके हैं।

अब ये मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि इसमें रहने वाली अन्य बच्चियाँ भी इसका शिकार हो गयी होंगी।
‘मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट (MTWT)’ द्वारा संचालित इस ट्रस्ट
मामले की जाँच की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर एम तमिल वणन ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से अन्य नाबालिग लड़कियाँ भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही थीं इसलिए पुलिस ने अब तक जाँच में मिले तथ्यों के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उन्हने बताया कि रेस्क्यू की गई 16 और 17 वर्ष की दोनों लड़कियों की शिकायत के बाद POCSO के तहत शेल्टर होम के निदेशक हरपाल सिंह थापर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही उनकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की को भी आरोपित बनाया गया है।

बता दें कि पुष्पा ‘ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC)’ की अध्यक्ष भी है,साथ ही वार्डन गीता सिंह,उसके बेटे आदित्य और टोनी सिंह नाम के एक कर्मचारी को भी आरोपित बनाया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

बचाई गयी बच्चियों ने बताया कि शेल्टर होम में उनका मानसिक और शारीरिक शोषण हुआ है।पता चला है कि वार्डन की बेटी भी यौन शोषण की शिकार हुई है।पुलिस अब ‘मदर टेरेसा वेलफेयर सोसाइटी’ से बचाई गयी दोनों लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट् का इंतजार कर रही है, जिससे रेप होने या न होने की पुष्टि होगी। बहरहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

4 thoughts on “हिन्दू सन्तों पे दिन रात ट्रायल चलाने वाला मीडिया अब कुछ नहीं बोलेगा क्योंकि अब सामने आया है मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में कई बच्चियों के साथ …..”
    1. आपके भाव बहुत शुभ हैं आदरणीय जी अपने धर्म को बचाने के लिए हम सभी को मिल जुल कर प्रयास करने होंगे। फोन करें 7837213007

  1. Thanks for working for Justice and fight against atrocities against minor girls which is not shown by print and electronic media.

    1. जी यही यो दुर्भाग्य है देश का की अपना मीडिया निष्पक्ष है ही नहीं। इन लोगों का फिक्स एजेंडा फिक्स है की कैसे भी करके हिंदुओं को हिन्दू सन्तों को हिन्दू धर्म के बारे में दबा कर कुप्रचार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *