हर रोज कभी लव जिहाद कभी धर्म परिवर्तन तो कभी गला रेत कर हत्या जैसी घटनाओं की चर्चाएं होना तो आम बात हो चुका है परन्तु ……..

नया मामला बेहद चौंकाने वाला है। उत्तर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बेरुआ गाँव से धर्मांतरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक सिख महिला की पति की मौत के बाद उसके पति के दोस्त महफूज ने उसे सहारा देने के नाम पर उसका धर्मांतरण कर उसके साथ निकाह कर लिया। इतना ही नहीं उसके दोनों बेटों का खतना भी करवा दीया।

मिली जानकारी के अनुसार महफूज पीड़ित महिला हरजिंदर कौर के पति का दोस्त था। इस मामले में सेफनी चौकी के इंचार्ज प्रवीण कटियार ने केस दर्ज किया है। पुलिस को गत शनिवार 12 मई 2021 की रात इस घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस गाँव पहुँची और हरजिंदर कौर का बयान दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2021 को उसके पति की उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

सहारा देने के नाम पे निकाह और बेटों के खतना

इसके बाद उसे सहारा देने के नाम पर उसके पति का दोस्त महफूज उसे अपने गाँव ले आया। यहाँ उसने महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए उससे निकाह कर लिया। साथ ही उसके बड़े 12 साल के बेटे और छोटे 10 साल के बेटे का खतना भी करवा दिया।उसने बताया कि उसका नाम हरजिंदर कौर से बदलकर अब गुलिस्ता कर दिया गया है साथ ही उसके दोनों बेटों का भी खतना कराने के बाद एक का नाम फरमान और दूसरे का अनस रख दिया गया है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि शाहाबाद के बेरुआ गाँव में एक महिला को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *