सनातन🚩समाचार🌎 गुरुवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078, अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, मास – श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – षष्ठी 30 जुलाई प्रातः 3:54 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी 🌹

2⃣ आज का योग ~ जिन जातकों को श्वास संबंधी कोई पीड़ा रहती है वह आज हल्दी मिश्रित दूध पियें तथा साथ ही केले के पेड़ की जड़ में थोड़ी सी साबुत हल्दी भी चढ़ाएं, लाभ होगा ✋

3⃣ 👉 वृश्चिक अथवा धनु राशि के जातक अगर विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आज अंदर पहनने वाले यानी अंडर गारमेंट पीले रंग के ही पहने। पीले रंग के ना हो तो थोड़ा सा केसर का छींटा लगाकर पहने मंगल होगा।

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝है या जन्म दिवस🎂 है तथा घर उत्तर मुखी है वह आज अपने घर के मुख्य द्वार की दाई और श्री गंगा जल और हल्दी के मिश्रण से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं तथा किसी स्वधर्मी को भोजन भी करवाएं।

5⃣ भोजन 😋 ~ आज भोजन में पालक का सेवन ना करें मेष राशि के जातक❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ आज किसी भी स्वधर्मी को श्वेत वस्त्र अथवा चावल भेंट करें  🙏

7⃣ आज ~ जिन की राशि मीन अथवा कर्क है वह आज घर से निकलने से पहले थोड़ा सा गुड अवश्य खाएं❗

8⃣वास्तु विशेष :- आज आज दोपहर के समय अपने घर फैक्ट्री अथवा कार्यालय में कपूर और लौंग जलाएं, कल्याण होगा 🌹

9⃣सावधान✋ आज दोपहर 1:30 से 3:00 तक कोई भी शुभ कार्य ना करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज कुत्तों से दूरी बनाकर रखें विशेषकर अगर आपकी राशि में अथवा तुला है तो🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष
आज आपके भाग्य में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन चिंता से मुक्त रहेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छी जानकारी मिलेगी। प्रसन्नता होगी जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे पर जाएंगे।

वृषभ
आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। इससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बीते दिनों की गई आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जोखिम भरा काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के सदस्यों के साथ नियंत्रित व्यवहार रखें।

मिथुन
आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। आज किसी को उधार न दें। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पार्टनर के साथ मिलकर आज आप कोई नई योजना बना पाएंगे। अहंकार को अपने स्वभाव में न आने दें। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क
अजनबियों से सावधान रहें। पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लोन की राशि वापस कर दी जाएगी। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। आपको अपनी बोली पर संयम बरतने की जरूरत है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। सरकारी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों को फायदा हो सकता है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने अतीत और रिश्तों के बारे में गंभीरता से सोचें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या
किसी से आपके मतभेद दूर होंगे। ध्यान से खर्च करें। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें। कुछ नई व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी मिलेगी। संतान के कार्यों से सुख की प्राप्ति होगी। आज कोई कानूनी मामले में आपकी मदद कर सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा ।

तुला
जीवन साथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातक तरक्की कर सकते हैं। कुछ कामों में खर्चा ज्यादा होगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में वृद्धि का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कुछ अनुभवी लोगों से मिलने के बाद आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों को संबंध की जानकारी मिलेगी। तनाव दूर होगा।

वृश्चिक
आज का दिन बहुत ही खुशी का रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके पक्ष में है। अजनबियों की मदद करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देनी चाहिए। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कुछ नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली में बदलाव आएगा। घरेलू विवाद सुलझेंगे।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई व्यवसायिक कार्य आज रुक सकता है। बेरोजगारों को नए अवसर मिल सकते हैं। समाज सेवा से जुड़े लोगों की समाज में बेहतर छवि बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करो।

मकर
आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है, जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा। आपको भगवान की पूजा करनी चाहिए, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका दिन उलझन भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रगति की जानकारी मिलेगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई कर्ज न दें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। योजनाओं में निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्य प्रबल होगा। लेकिन आपका मन चिंताओं से भरा रहेगा। खर्चे बढ़ने से पारिवारिक तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी काम में बेवजह खर्च न करें। परिवार में विवाद होने की संभावना है।

मीन
किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए बेहतर परिणाम देगा। सोच समझकर बोलें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। अपने आहार की उपेक्षा न करें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

2 thoughts on “सनातन🚩समाचार🌎29 – 7 – 21 गुरुवार के लिये कल्याणकारी ज्योतिशीय परामर्श एवं दैनिक राशिफल …..”
  1. आदरणीय
    सनातन समाचारों के माध्यम से हम भारतीयों को अपनी संस्कृति और अपना इतिहास के बारे में निरंतर जो पढ़ने के लिए मिल रहा है वह सहारनिय है ।। 70 सालों से कांग्रेस की राज्य में जिस तरह से मीडिया पालतू पशु बना हुआ है और निरंतर उनका रुझान विपरीत राजनीतिक पक्षों के देश विरोधी विज्ञापनों को छापना और देश को गुमराह करना बहुत निंदनीय है।।। लेकिन अब आशा जग रही है की हमारा देश आने वाले समय में हिंदू राष्ट्र बनने के लिए कदम बढ़ा चुका है

    1. हर हर महादेव। आपका अक्षर अक्षर सत्य है। समर्थन के लिए हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *