सनातन🚩समाचार🌎 सोमवार के लिये ज्योतिशीय परामर्श…..

🚩🚩हर हर महादेव🚩 🚩

1⃣आज ~ विक्रम संवत – 2078,अयन – दक्षिणायन, ऋतु – वर्षा, मास – श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – नवमी सुबह 10:27 बजे तक तत्पश्चात दशमी🌹

2⃣ आज का योग ~ जोड़ों में दर्द रहता है और राशि वृश्चिक अथवा कन्या हैं तो ऐसे जातक आज शिव जी पर विशेष रुप से श्री गंगा जल अवश्य चढ़ाएं तथा श्री गंगा जल से ही स्नान करें ✋

3⃣ 👉 जिन जातकों के माता-पिता उनसे रुष्ट रहते हैं वह आज किसी भी स्वधर्मी दृष्टिहीन व्यक्ति को दूध अवश्य पिला दे शुभ फल मिलेगा।

4⃣ आज जिनकी शादी की वर्षगांठ 💝है या जन्म दिवस🎂 है वह आज सन्ध्या के समय चीटियों को तिल चावल डालें।

5⃣ भोजन 😋 ~ आज भोजन में तुला और मिथुन राशि के जातक शहद का थोड़ा सा सेवन अवश्य करें शुभ होगा ❗

6⃣ दान🕉पूण्य ~ जिन जातकों की कुंडली में गजकेसरी योग बना हुआ है वह आज किसी भी स्वधर्मी को पीले नींबू दान करें  🙏

7⃣ आज ~ अपना घर नहीं बन रहा है बार-बार रुकावट आ रही है और राशि तुला है तो ऐसे जातक आज मंदिर में जाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें तथा शिव जी की पिंडी से बह रहा थोड़ा सा जल प्रसाद रूप में लाकर जहां निवास करते हैं वहां छिड़क दें और उस जल से अपने घर में पड़े धन को तिलक भी कर दें कल्याण होगा❗

8⃣वास्तु विशेष :- अगर आपके घर फैक्ट्री अथवा दुकान का फर्श ऊंचा नीचा है तो आज उस संस्थान के दक्षिण भाग में श्री गंगाजल का छींटा लगाएं🌹

9⃣सावधान✋ आज प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य न करें ❌

🔟 आज ~ नव विवाहित दम्पत्ति आज पूर्णतया सात्विक  रहे सात्विक भोजन करें तथा आज सहवास वर्जित होगा🌹
➖➖➖➖➖➖➖

👉सनातन🚩समाचार🌎 को थोड़ी सी सहयोग राशि दें और अपनी जन्मकुंडली निशुल्क दिखाएं।

★एस्ट्रो अशवनी★
Contact for Astro & wastu Service.
7837213007
➖➖➖➖➖➖➖

🚩🙏धर्मो रक्षति रक्षितः🙏🚩


आज का दैनिक राशिफल ——

मेष
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी जानकारी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। भगवान की पूजा करेंगे। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश करें। बेमेल से बचें। जोखिम न लें।

वृषभ
आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सक्षम होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। निवेश कर सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी कुछ परेशानियां दूर होंगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार त्याग दें। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। तनाव दूर होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। कारोबारियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

कर्क
आज आपकी बड़ी समस्या दूर होगी। युवाओं के लिए आज का दिन सफल रहेगा। नौकरीपेशा जातक के ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाएंगे। किसी रिश्तेदार से आपको दुखद समाचार मिल सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। तनाव हो सकता है। लोन की राशि वापस कर दी जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई जानकारी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह
आज आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान तनाव बढ़ेगा। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। जरूरी यात्रा को टालें नहीं। किसी काम को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी जानकारी मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। लेन-देन करते समय सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। ऑफिस में आपके सहयोग से कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी।

कन्या
आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी। ज्यादा काम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। धन लाभ हो सकता है। संघर्ष की स्थितियों से दूर रहें। अच्छी जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं। पीने से बचें। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा पर जाएंगे जीवनसाथी के साथ सैर पर जाएंगे।

तुला
आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। बाहर के खाने से परहेज करें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। करियर के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य सुखी रहेगा। जोखिम न लें। जमीन या मकान खरीदने की योजना बनेगी। दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। सामाजिक तौर पर आज आपकी सराहना होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार का कार्य करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। सरकारी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा आज खुश रहेंगे। प्रगति की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। आपको यात्रा स्थगित करनी चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु
अजनबियों से सावधान रहें। लेन-देन सावधानी से करना चाहिए। आपको योजना बनानी चाहिए और सही तरीके से काम करना चाहिए। इससे आपका नजरिया बदल जाएगा। रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने के संकेत हैं। जिसे आप अपना मानते हैं, वह आपके रहस्यों को उजागर कर सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आत्मसंतुष्टि होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। निवेश प्रस्तावों को समझदारी से लें..

मकर
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसायियों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नता होगी शुभ समाचार मिलेगा। पैसों की समस्या दूर होगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। किसी भी कार्य को टालें नहीं। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर विश्वास न करें। कीमती सामान की रक्षा करें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। सोच-समझकर खर्च करें। वाणी पर संयम रखें। बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें। किसी से विवाद होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन
आज आपका तनाव दूर होगा। दोस्त मदद करेंगे। सार्वजनिक कार्यों में सहयोग करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्थानांतरण सूचना मिल सकती है। आपका दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। प्रभु की आराधना करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक रहेंगे कार्यशैली में बदलाव आएगा।

🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩



हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *