Will marry – More than 50 girls, sexually assaulted, robbed, finally caught the vicious devil Khawar Ali.”

शैतानों का अपना विशेष एजेंडा होता है जिस पर वो लगातार काम करते रहते हैं।

सनातन 🚩समाचार🌎 रूटीन में मिलने वाली शिकायतों के बारे में जांच पड़ताल करते हुए हैं पुलिस अधिकारी उस समय चौंक गए जब एक शिकायत की जांच करते हुए पता चला की इस शिकायत में दिए गए नाम के व्यक्ति ने 50 से अधिक लड़कियों को धोखा दिया है, उनके साथ यौन संबंध बनाए हैं, इतना ही नहीं वह उन्हें लूट कर भी भाग गया है।

विवरण ………..

दरअसल 6 मई 2023 को जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के शांति विहार में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि उसने अपनी शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना विवरण डाला था। जिसके बाद उसी साइट के द्वारा सैयद शाह अली ने उससे संपर्क किया। पीड़िता के अनुसार उसने खुद को सिंगापुर का एक बिजनेसमैन बताया था और साथ ही उसने यह भी कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करता है।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 27 अप्रैल 2023 को वह है उससे मिलने के लिए जयपुर आया और 6 मई तक वह जयपुर में ही रहा। इसी बीच वह पीड़िता से बात करता रहा उसके बाद शनिवार को वह लड़की से मिलने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंच गया  जहां उसने पीड़िता से कहा कि वह उसके लिए सोने का कड़ा बनवा आएगा तो लड़की ने उसके सामने अपनी कलाई के साइज़ के अनुसार एक चूड़ी उसे दे दी। इसी दौरान खावर अली ने पीड़िता के गहने रखने की का स्थान देख लिया।

उसके बाद उसने लड़की को किसी बहाने फ्लैट से बाहर भेज दिया, और उसके सभी गहने, कैश और उसकी महंगी घड़ी भी चुरा ली। जब लड़की वापस आई तो वह उसे कोई अर्जेंट काम बता कर वहां से निकल गया। पीड़िता के अनुसार उसे अचानक से खावर अली के व्यवहार में बदलाव के कारण शंका हुई तो उसने अपना सारा सामान चेक किया तब उसे पता चला कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हो गया है। पीड़िता ने तुरंत खावर अली को फोन किया किंतु उसने चोरी करने से मना कर दिया, और फिर कुछ देर बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।

अपने साथ हुई ठगी से परेशान लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने उसकी लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने माना कि उसने इसी तरह से 50 से अधिक लड़कियों के साथ ठगी लूटपाट की है, और साथ ही उनका यौन शोषण भी किया है। खावर अली ने पुलिस को बताया कि वह मीठी मीठी बातों से अपनी शिकार लड़कियों को फंसा लेता था जिसके बाद वह उनका यौन शोषण भी करता था तथा लड़की का विश्वास जीत लेने के बाद वह उसके कीमती सामान चुरा कर भाग जाता था।

https://youtu.be/7oCGc_oeGNk

पूछताछ करने पर पुलिस को यह भी पता चला की खावर अली का घर दिल्ली में है, जिसके एड्रेस पर वह सिम खरीदा करता था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला की उसने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ही दिल्ली, राजस्थान, केरल, उत्तराखंड और पंजाब की लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। बता दें की इसी तरह के एक अन्य मामले में उसे पहले भी दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

अब इस नए मामले से हुए खुलासे के बाद पुलिस अन्य राज्यों से भी उसके अपराधों की जानकारियां इकठ्ठा कर रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एफ आई आर नंबर 270/ 2023 दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये बटन टच करें खबर शेयर करें👇

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *