“A Hindu girl studying law who became a victim of love jihad put Saud behind bars.”

मानना पड़ेगा की बहुत सारे हिंदू अपनी बेटियों को संस्कार देने में असफल हैं।

सनातन🚩समाचार 🌎 एक तरफ फिल्मों के प्रभाव के चलते जहां हिंदुओं की लड़कियां बहुत सारी लड़कियां कम कपड़े पहन कर अपने को आधुनिक मान रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर बहुत सारे हिंदू भी अपनी बेटियों को सही संस्कार देने में असफल हो रहे हैं। जिसका प्रमाण है की पिछले कई वर्षों से हर रोज लगातार हिंदुओं की लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती चली जा रही हैं। तथाकथित आधुनिकता अब हिंदू बेटियों की बर्बादी का कारण बन चुकी है।

ऐसी ही विकृत आधुनिकता का प्रमाण एक बार फिर से सामने आया है उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से, जहां पर एक पढ़ी-लिखी लड़की अपने कुसंस्कारों के चलते एक लव जिहादी का शिकार हो गई। ठोकर लगने के बाद जब युवती के सामने सारी सच्चाई आई तब उसने पुलिस के पास जाकर अपने प्रेमी राज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत में पीड़ित युवती ने कहा है कि वह देवरिया जिले के रहने वाली है तथा लखनऊ में रहकर कानून की पढ़ाई कर रही है 

प्राप्त हुए और विवरण के अनुसार ये मामला सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र का है। यहां पर 29 अक्टूबर 2023 को थाना में पहुंचकर एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया है कि वह देवरिया की रहने वाली है। पीड़ित लड़की के अनुसार ओला रामगढ़वा में रहने वाले सऊद आलम ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता के अनुसार वह लखनऊ में रहकर कानून की पढ़ाई करती थी। इस बीच सोशल मीडिया के द्वारा उसका संपर्क सऊद आलम से हुआ।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सऊद आलम ने अपनी असल पहचान छुपा कर अपने को हिंदू बताते हुए उसे अपना नाम राज बताया था। पीड़िता के अनुसार सऊद आलम उसके साथ चिकनी चुपड़ी बातें करता रहता था, जिसके चलते वह उसके प्यार में फंस गई। बाद में सऊद आलम लड़की से मिलने के लिए सिद्धार्थनगर से लखनऊ भी आने लगा। पीड़िता के अनुसार इसी दौरान सऊदी आलम ने उसके साथ बलात्कार किया। जब पीड़ित युवती ने इसका विरोध किया तब राज/सऊद आलम ने उससे शादी करने का वादा किया।

इसके थोड़े समय बाद सऊद आलम लड़की से दूरी बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार वह उससे बात करना भी बंद कर चुका था, जिससे वह बहुत दुखी और परेशान हो गई। इसके बाद उसने सऊद आलम की तलाश आरंभ कर दी, तथा सुराग मिलने पर वह लगभग ढाई सौ किलोमीटर दूर उसके गांव में पहुंच गई। लड़की के अनुसार उस समय उसका भाई भी उसके साथ था। सऊद आलम के घर पहुंचने पर उसे घर वालों ने लड़की को भगा दिया। इससे आहत हुई पीड़ित लड़की वहां से निकालकर चिल्हिया पुलिस स्टेशन में पहुंच गई।

जहां उसने सऊद आलम के खिलाफ धोखाधड़ी करके असल पहचान छिपकर अपने को हिंदू बताते हुए उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत के अनुसार राज/सऊद आलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सऊद आलम को दबोच लिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाइयों के बाद उसे जेल में भेज दिया गया है।

अब कानून के अनुसार लव जिहादी सऊद आलम को क्या शिकायत सजा मिलती है यह तो भविष्य की बात है। किंतु बड़ी बात यह है कि आखिर हिंदू लड़कियां सब कुछ जानते हुए भी क्यों लगातार ऐसे शैतानों के चंगुल में फांसी जा रही हैं।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *