लव जिहाद है एक बड़ा षड्यन्त्र,कच्चा चिट्ठा खोला बीवी ने बोली; हां मेरा शौहर और सास चलते हैं – लव जिहाद अभियान और करवा देते हैं धर्मांतरण।

अन्य धर्मों की महिलाओं को पहले अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं।

महिला के अनुसार उसका शौहर एक दरगाह खानकाह-ए-अशरफिया हुसैनिया कुतुबे का प्रमुख है। दरगाह में कई लोग आते हैं, और सैयद वहां आने वाले लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हे मुस्लिम बनाने का काम कर रहा है।

वर्तमान में लव जिहाद हिंदुओं के लिए एक बहुत बड़ी आफत बन चुका है। प्रतिदिन ऐसी खबरें आती ही रहती हैं की फलां फलां जगह पर कोई हिंदू लड़की लव जिहाद का शिकार हो गई है। हालांकि अभी भी कई लोग इसे जिहाद नहीं बल्कि प्रेम मानते हैं। परंतु यह खबर ऐसे उन सभी लोगों की आंखें खोल देने के लिए काफी है जो कहते हैं लव जिहाद नाम की कोई भी चीज नहीं है। यह चौका देने वाली खबर आई है उत्तर प्रदेश के लखनऊ से। यहां रहने वाली एक महिला ने बताया है कि उसका शौहर सैयद हसनैन अशरफ दरगाह का बड़ा फकीर है। महिला के अनुसार दरगाह में काफी लोग आते हैं जिन का ब्रेनवाश करके उन्हें मुसलमान बनाने का काम मेरा शौहर करता है।

अन्य धर्मों की स्त्रियों को अपने जाल में फंसाते हैं

महिला के अनुसार यह बाकायदा एक अभियान है जिसे मेरी सास और शोहर दोनों मिलकर चलाते हैं। महिला ने बताया कि उसकी सास शादिया और उसका शहर दोनों मिलकर अन्य धर्मों की स्त्रियों को अपने जाल में फंसाते हैं फिर बाद में उनका धर्म परिवर्तन करवा देते हैं। महिला का यह भी आरोप है कि इस काम के लिए उसके पति को विदेशों से भारी धन मिलता है। महिला के अनुसार उसकी सास और शौहर की एक बड़ी टीम है, जिसमें उसके कई रिश्तेदार भी शामिल हैं।

बता दें की महिला ने लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में अपने शौहर और सास के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके धर्म परिवर्तन अधिनियम, दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकियों सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी सास व उसका पति उसे लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के इस खेल में साथ देने का दबाव बनाते रहते थे। जब मैने इससे इनकार किया तो मुझे मारा पीटा गया तथा धमकी दी गई की अगर तुमने हमारा साथ नहीं दिया तो हम तुम्हारे लंदन में रहने वाले भाई और पूरे परिवार को कत्ल करवा देंगे। जब मैं फिर भी नहीं मानी तो उन्होंने उसे पीट-पीटकर घर से भगा दिया।

हिन्दू स्त्रियों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें मुसलमान बनाता है।

शिकायतकर्ता महिला लखनऊ के खुर्रम नगर में रहती है। महिला ने बताया कि बेंगलुरु में रहने वाला उसका शौहर सैयद हसनैन अशरफ हिंदू महिलाओं को अपने जाल में फंसता है। वह एक दरगाह का फकीर भी है। इसी बात का फायदा उठाते हुए वह दरगाह में आने वाले पुरुषों और स्त्रियों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें मुसलमान बनाने का अभियान चलाता है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि अशरफ से उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका शौहर उस पर हिंदू स्त्रियों से मेलजोल बढ़ाने का दबाव डालता रहता था तथा कहता था कि अगर उसने हिंदुओं की स्त्रियों को मुसलमान नहीं बनाया तो तेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

महिला ने आगे बताया कि जब वह गर्भवती हुई थी तो उस समय उसके पति ने दरगाह में आने वाली एक रिचा नाम की हिन्दू लड़की से शादी कर ली थी, तथा शादी के बाद उसने उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उसका नाम मदीहा कर दिया था। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अब वह मदीहा नाम की औरत भी मेरी सास और शौहर का साथ दे रही है तथा दरगाह में आने वाले लोगों का ब्रेनवाश कर उन्हें भी मुसलमान बनाने में लगी है। इसके साथ ही यह लोग अब देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल हो गए हैं।

महिला ने आगे आरोप लगाया की जब मैं गर्भवती हो गई थी तो मेरी सास ने जबरन मेरा भ्रूण टेस्ट करवाया था, तथा टेस्ट में जब लड़की होने का पता चला तो मुझ पर गर्भपात करवाने का दबाव डाला गया, और कहा गया कि गर्भपात नहीं करवाना तो इसके खर्चे के लिए अपने मायके से 15 लाख रुपए लेकर आ। महिला के अनुसार इसके बाद उसने अपने भाई से मदद करने को कहा तब उसके लंदन में रहने वाले भाई ने 7 लाख पचास हजार रुपये भेज कर मेरी बेटी की जान बचाई थी।

हिंदू द्रोही मीडिया के लिए बहुत फंडिंग है, किंतु हिंदुत्ववादी मीडिया को अपना खर्चा चलाना भी मुश्किल है। हिंदुत्व/धर्म के इस अभियान को जारी रखने के लिए कृपया हमे DONATE करें। Donate Now या 7837213007 पर Paytm करें या Goole Pay करें।

By Ashwani Hindu

अशवनी हिन्दू (शर्मा) मुख्य सेवादार "सनातन धर्म रक्षा मंच" एवं ब्यूरो चीफ "सनातन समाचार"। जीवन का लक्ष्य: केवल और केवल सनातन/हिंदुत्व के लिए हर तरह से प्रयास करना और हिंदुत्व को समर्पित योद्धाओं को अपने अभियान से जोड़ना या उनसे जुड़ जाना🙏

2 thoughts on “ये खबर आंखें खोलने वाली – बीवी बोली; हां मेरा शौहर और सास चलाते हैं – लव जिहाद अभियान और ……”
  1. Isiliye modiji aur yogijika sath deneke liye aaj delhi aao sab log. Love jihad ek aisi kid hai jo samuche sanatanko barbad kar degi. Aur manavta ka sarvnash kar degi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *